टला बड़ा रेल हादसा, टूटी पटरी से गुजरीं कई ट्रेनें

चंदौली– मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। मुगलसराय स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर टूटी पटरी से मालगाड़ी सहित कई ट्रेनें गुजर गई लेकिन रेलवे प्रशासन को इसकी भनक तक लगी। जब घटना की सूचना रेल अधिकारियों तक पहुंची तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर रेल कर्मी मौके पर पहुंचे हैं, रिपेयरिंग का काम शुरू किया गया है। बता दें, मुगलसराय हावड़ा-दिल्ली रेल रूट का महत्वपूर्ण स्टेशन है। रेलवे प्रशासन की इस बड़ी चूक से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। वहीं, इस मामले में फि‍लहाल कोई अधि‍कारी बात करने को तैयार नहीं है।

Written By :

admin

Updated

January 5, 2018

चंदौली– मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। मुगलसराय स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर टूटी पटरी से मालगाड़ी सहित कई ट्रेनें गुजर गई लेकिन रेलवे प्रशासन को इसकी भनक तक लगी। जब घटना की सूचना रेल अधिकारियों तक पहुंची तो उनके होश उड़ गए।

सूचना पर रेल कर्मी मौके पर पहुंचे हैं, रिपेयरिंग का काम शुरू किया गया है। बता दें, मुगलसराय हावड़ा-दिल्ली रेल रूट का महत्वपूर्ण स्टेशन है। रेलवे प्रशासन की इस बड़ी चूक से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। वहीं, इस मामले में फि‍लहाल कोई अधि‍कारी बात करने को तैयार नहीं है।