सोशल मीडिया पर सिपाही ने डाला विवादित पोस्ट, बाद में मांगी माफी

न्यूज डेस्क– विवेक तिवारी हत्याकांड में आरोपी दोनों सिपाहियों के समर्थन में उतरी यूपी पुलिस ने जहां शुक्रवार शाम काली पट्टी बांध बगावत करने नजर आए। तो वहीं दूसरी ओर कुछ सिपाही भी सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने से बाज नही आए। दरअसल यूपी के हरदोई जिले के एक सिपाही ने हद ही पार कर दी। सोशल मीडिया पर सिपाही के द्वारा किया गया शर्मनाक पोस्ट इस कदर चर्चा में आया कि उसको मांफी मांगनी पड़ गई। सिपाही ने टिप्पणी करते हुए कई ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जिससे प्रशासनिक विभाग ही पूरे जिले में सनसनी फैल गई। लखनऊ

Written By :

admin

Updated

October 6, 2018

न्यूज डेस्क– विवेक तिवारी हत्याकांड में आरोपी दोनों सिपाहियों के समर्थन में उतरी यूपी पुलिस ने जहां शुक्रवार शाम काली पट्टी बांध बगावत करने नजर आए। तो वहीं दूसरी ओर कुछ सिपाही भी सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने से बाज नही आए।

दरअसल यूपी के हरदोई जिले के एक सिपाही ने हद ही पार कर दी। सोशल मीडिया पर सिपाही के द्वारा किया गया शर्मनाक पोस्ट इस कदर चर्चा में आया कि उसको मांफी मांगनी पड़ गई। सिपाही ने टिप्पणी करते हुए कई ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जिससे प्रशासनिक विभाग ही पूरे जिले में सनसनी फैल गई।

लखनऊ के विवेक तिवारी हत्याकांड को लेकर बेहटा गोकुल थाने में तैनात सिपाही माधव गिरी ने सोशल मीडिया पर की टिप्पणी। इस वायरल मैसेज से संबंधित जानकारी करने के लिए जब यूपी समाचार के संवाददाता ने आलाधिकारियों से बात की तो सिपाही ने सोशल मीडिया पर माफी मांग ली।

मांफी मांगते हुए सिपाही ने कहा कि श्रीमान जी उक्त मैसेज अन्य किसी नंबर से मेरे मोबाइल पर आया था जो मुझसे गलती से फॉरवर्ड हो गया है इसमें मेरी कोई गलत नियत नहीं है गलती से फॉरवर्ड हुए मैसेज के लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं।