मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी का आम के पेड़ से लटका मिला शव, फैली सनसनी

किशोरी का शव जब एक पास के किसान ने पेड़ से लटका देखा तो किसान ने शव की सुचना स्थानीय पुलिस को दी

Written By :

Shweta Singh

Updated

July 28, 2020

हापुड़ में मंदिर में चल चढ़ाने के लिए घर से निकली किशोरी का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। किशोरी का शव जब एक पास के किसान ने पेड़ से लटका देखा तो किसान ने शव की सुचना स्थानीय पुलिस को दी सुचना मिलते ही सर्किल डीएसपी और स्थानीय थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें-बकरीद पर मंडरा रहा कोरोना का असर, सैकड़ों साल की परंपरा पर लगा विराम

वही आशंका जताई जा रही है की किशोरी की ह्त्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है और लोगो को गुमहराह करने की कोशिश की गयी है, बता दे की गढ़ थाना क्षेत्र के गांव कल्यापुर के जंगल में मंगलवार सुबह एक किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला। शव देखते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मंगलवार सुबह गांव जनुपुरा निवासी किशोरी का शव गांव कल्यापुर के जंगल में पेड़ से लटका मिला। इसका पता लगते ही मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और मामले की सुचना स्थानीय को दी सुचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया वही पुलिस जल्द ही इस मामले में खुलासा करने की बात कर रही है

(रिपोर्ट-सोनू त्यागी, हापुड़)