पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

एटा–एटा के देहात कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज रोड पर युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गयी। युवक कल देर रात्रि घर से जल्द लौटकर आने की बात कहकर निकला लेकिन सुबह उसका शव अलीगंज रोड पर दीनबंधु दीनानाथ डिग्री कॉलेज के समीप खेत में शव पड़ा मिला है।  घटना के पीछे गॉंव के ही रामनरेश से पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक 22 वर्षीय चंद्रपाल थाना बागवाला के सरमनपुर

Written By :

admin

Updated

November 2, 2018

एटा–एटा के देहात कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज रोड पर युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गयी। युवक कल देर रात्रि घर से जल्द लौटकर आने की बात कहकर निकला लेकिन सुबह उसका शव अलीगंज रोड पर दीनबंधु दीनानाथ डिग्री कॉलेज के समीप खेत में शव पड़ा मिला है। 

घटना के पीछे गॉंव के ही रामनरेश से पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक 22 वर्षीय चंद्रपाल थाना बागवाला के सरमनपुर का रहने वाला था और टैम्पो चलाता था और चाँदपुर गाव में रहकर टेम्पो चलाता था। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। वही पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जॉंच शुरु कर दी है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)