लखनऊ: गन हाउस पर नगर निगम ने जड़ा ताला

लखनऊ–लखनऊ नगर निगम ने मंगलवार को हाउस टैक्स जमा नहीं करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। कैसरबाग में लाटूश रोड स्थित 3 गन हाउस समेत पांच दुकानों को सीज कर दिया गया है। आज नगर निगम का हंटर कैसरबाग में लाटूश रोड स्थित गृहकर बकायदारों पर चला है। तीन गन हाउस सहित पांच दुकानों को सीज कर दिया गया। सीज किये गये तीन गन हाउस में अधिकारीगन हाउस, इंडिया आर्म्स कारपोरेशन और कैपिटल गन हाउस का नाम शामिल है। हालांकि, बाद में पता चला कि कैपिटल गन हाउस को गलती से सीज कर दिया गया, जिसके बाद उसे दोबारा

Written By :

Shweta Singh

Updated

November 26, 2019

लखनऊ–लखनऊ नगर निगम ने मंगलवार को हाउस टैक्स जमा नहीं करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। कैसरबाग में लाटूश रोड स्थित 3 गन हाउस समेत पांच दुकानों को सीज कर दिया गया है।

आज नगर निगम का हंटर कैसरबाग में लाटूश रोड स्थित गृहकर बकायदारों पर चला है। तीन गन हाउस सहित पांच दुकानों को सीज कर दिया गया। सीज किये गये तीन गन हाउस में अधिकारीगन हाउस, इंडिया आर्म्स कारपोरेशन और कैपिटल गन हाउस का नाम शामिल है। हालांकि, बाद में पता चला कि कैपिटल गन हाउस को गलती से सीज कर दिया गया, जिसके बाद उसे दोबारा खोल दिया गया।