दूल्हे को देख दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार, पुलिस को बताई वजह

आज कल शादी से जुड़ी कुछ ऐसी खबरें सामने आ रही है कि जिनके बारे में जान आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, गोरखपुर में एक युवती ने शादी की सभी रश्में करने के बाद ससुराल जाने से इनकार कर दिया। क्योंकि दूल्हे का रंग सांवला था जिसकी वजह से वह उसके साथ रहना नहीं चाहती थी। इतना ही नहीं मामला थाने पहुंच गया। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार: जानकारी के अनुसार गोरखपुर के उरुवा क्षेत्र में खजनी थाना क्षेत्र से बारात आई थी। वहीं युवती के पिता ने बारातियों

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

June 10, 2022

आज कल शादी से जुड़ी कुछ ऐसी खबरें सामने आ रही है कि जिनके बारे में जान आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, गोरखपुर में एक युवती ने शादी की सभी रश्में करने के बाद ससुराल जाने से इनकार कर दिया। क्योंकि दूल्हे का रंग सांवला था जिसकी वजह से वह उसके साथ रहना नहीं चाहती थी। इतना ही नहीं मामला थाने पहुंच गया। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया।

दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार:

जानकारी के अनुसार गोरखपुर के उरुवा क्षेत्र में खजनी थाना क्षेत्र से बारात आई थी। वहीं युवती के पिता ने बारातियों का खूब आवभगत किया। उसके बाद दूल्हा और दुल्हन शादी की सभी रश्में निभाते हुए पंडित जी ने विधि विधान से शादी करवाई। लेकिन जब विदाई का समय आया तो दुल्हन ने दूल्हा को ना पसन्द करते हुए ससुराल जाने से इनकार कर दिया।

दूल्हे को सांवल बता दुल्हन ने तोड़ दी शादी:

बता दें कि दुल्हन ने दूल्हे को सांवला होने की बात कहते हुए ससुराल जाने से मना कर दिया। जिसके बाद वर पक्ष के लोग काफी देर तक मनाते रहे। लेकन दुल्हन नहीं मानी तो वर पक्ष ने 112 नम्बर पर फोन कर दिया। फिर पुलिस आई और दोनों पक्ष को उठा कर थाने ले गई। जहां पर समझौते की बात चली लेकिन लड़की ससुराल जाने को राजी नहीं हुई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों की शादी के बंधन से मुक्त कर दिया।

 

 

भी पढ़ें..सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति से तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, इस एक्ट्रेस से जल्द रचाएंगे तीसरी शादी

ये भी पढ़ें..अमिताभ, शाहरुख़ के साथ इन दिग्गज अभिनेताओं पर दर्ज हुआ एफआईआर, जानें क्या है मामला

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)