मेरठःपुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल दूसरा फरार 

मेरठ — अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस एनकाउंटर मोड पर काम कर रही है । पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में सबसे ज्यादा मुठभेड़ हो रही हैं । जहाँ बुधवार को एक बार फिर देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। और यह मुठभेड़ मेरठ शहर के बीचो-बीच नौचंदी मैदान में हुई।  दरअसल पुलिस चेन लुटेरों के खिलाफ अभियान चला रही है। मुखबिर की सूचना पर एसपीसिटी रणविजय सिंह ने भारी फोर्स के साथ चेन लुटेरों की धड़पकड़ के लिए लिसाड़ी गेट इलाके में कई जगह छापेमारी भी की लेकिन सूचना लीक

Written By :

admin

Updated

July 5, 2018

मेरठ — अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस एनकाउंटर मोड पर काम कर रही है । पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में सबसे ज्यादा मुठभेड़ हो रही हैं । जहाँ बुधवार को एक बार फिर देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। और यह मुठभेड़ मेरठ शहर के बीचो-बीच नौचंदी मैदान में हुई। 

दरअसल पुलिस चेन लुटेरों के खिलाफ अभियान चला रही है। मुखबिर की सूचना पर एसपीसिटी रणविजय सिंह ने भारी फोर्स के साथ चेन लुटेरों की धड़पकड़ के लिए लिसाड़ी गेट इलाके में कई जगह छापेमारी भी की लेकिन सूचना लीक हो जाने से मौके पर कोई नही मिल पाया। इसी बीच सूचना मिली कि किसी व्यक्ति से बाइक सवार दो बदमाश लूट करके भाग रहे हैं । सूचना मिलते ही एसपीसिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे और नोचन्दी मैदान में बदमाशों घेराबंदी कर ली।

खुद को घिरा देख बदमाशो ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए बदमाशों पर फायरिंग की जिज़मे सलमान नाम का बदमाश घायल हो गया और मोटरसाइकिल सहित गिर गया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा । पुलिस अधिकारियों की माने तो सलमान मेरठ का कुख्यात लुटेरा है । जिस पर आधा दर्जन से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने सलमान को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। वही पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।

(रिपोर्ट-अर्जुन टंडन,मेरठ)