जानिए कौन हैं यूपी विधानसभा के नए स्पीकर सतीश महाना, जिस पर योगी भी फिदा

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 1.0 में कैबिनेट मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश महाना आज 18वीं व‍िधानसभा के लिए निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। सतीश महाना के निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष पद के निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ नेता विरोधी दल अखिलेश यादव उन्‍हें विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाया। इसके बाद में सीएम योगी ने सदन में महाना की जमकर तारीफ की तो नेता प्रतिपक्ष ने भी कहा कि कोई एक ही क्षेत्र से बार-बार यूं ही नहीं जीत सकता, आप वाकई जनता की आखों का तारा बन गए हैं।

Written By :

SK Sharma

Updated

March 29, 2022

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 1.0 में कैबिनेट मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश महाना आज 18वीं व‍िधानसभा के लिए निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। सतीश महाना के निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष पद के निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ नेता विरोधी दल अखिलेश यादव उन्‍हें विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाया। इसके बाद में सीएम योगी ने सदन में महाना की जमकर तारीफ की तो नेता प्रतिपक्ष ने भी कहा कि कोई एक ही क्षेत्र से बार-बार यूं ही नहीं जीत सकता, आप वाकई जनता की आखों का तारा बन गए हैं।

ये भी पढ़ें..योगी सरकार 2.0 में 52 मंत्रियों के हांथों में होगा इन विभागों की बागडोर, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

बता दें क‍ि कानपुर के महाराजपुर से लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता 62 वर्षीय सतीश महाना का निर्विरोध निर्वाचित होना तय था। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने की समय सीमा सोमवार दोपहर दो बजे समाप्त हो गया था। निर्धारित समय सीमा तक सिर्फ महाना का नामांकन पत्र ही प्रमुख सचिव विधानसभा के कार्यालय में जमा हुआ था। लिहाजा विधानसभा अध्यक्ष पद पर सतीश महाना के निर्वाचन की घोषणा औपचारिकता रह गई थी। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के साथ उनकी पार्टी के विधायक विनोद कुमार ने भी सतीश महाना का समर्थन किया था।

लगातार आठवीं बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए 

दरअसल यूपी के सीएम योगी ने सदन को विधानसभा अध्यक्ष से परिचित कराते हुए कहा कि हम सब जानते हैं कि आप लगातार आठवीं बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं। आपके पास सार्वजनिक जीवन का एक लंबा अनुभव है। कानपुर जैसे औद्योगिक नगर में आप जमीन से जुड़े कार्यकर्ता रहे हैं। बूथ और मंडल अध्यक्ष स्तर के कार्यकर्ता के रूप में शिक्षा और सेवा के पदाधिकारी के तौर पर आपने लंबे समय तक काम किया। आठ बार कानपुर महानगर के विधायक के रूप में आपका चयन हुआ। विभिन्न सरकारों में भी मंत्री पद का दायित्व निभाया।

जाति हटाकर जोड़ा महाना

सीएम योगी ने कहा ‘बार-बार एक सदस्य का एक क्षेत्र से चुना जाना, जब दुर्भाग्य से जातिवाद की राजनीति की उस आंधी ने एक व्यक्ति की जिसके कोई जाति न हो, जिसकी कोई जातीय पहचान न हो, जिसने अपने जन्म के साथ ही पैत्रिक रूप से महाना शब्द जोड़ा और कहा कि हम तो सेवा करते-करते महान हैं।’ मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि विकास और गरीब कल्याण के साथ चलकर लगातार जनता का विश्वास जीतना, एक चुनाव हो सकता है, दो हो सकते हैं, तीसरा भी चल सकता है, लेकिन बार बार चुना जाना, अच्छे वोटों से चुना जाना, हर बार मत का प्रतिशत बढ़ जाना सकारात्मक संदेश है। ‘पिछली सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री के रूप में आपने जो काम किया, लाखों नौजवानों को रोजगार के साथ जोड़ने में जो योगदान दिया, डिफेंस कॉरिडोर पीएम मोदी की मंशा के अनुरूप, यह भी जब आपने इस पद को सुशोभित किया, तो जनता ने ये काम होते हुए देखे हैं। आपने मेरी टीम के महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में काम किया।’

भी पढ़ें..IPL 2022 के लिए सज चुके हैं मैदान, जानिए कल कितने बजे से शुरू होगा टूर्नामेंट

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)