Sanitization: परिवहन विभाग की सार्वजनिक बसों में कराया गया सैनीटाइजेशन

लखनऊ–कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम हेतु लाॅकडाउन के दौरान शहर में सफाई एवं सैनीटाजेशन का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में कल परिवहन विभाग की सार्वजनिक बसो के सैनीटाइजेशन (sanitization) का कार्य कराया गया। यह भी पढ़ें-COVID-19 के संभावित टीके का चूहे पर परीक्षण किया गया, जानें फिर क्या हुआ? इस सैनीटाइजेशन (sanitization) कार्य में आलमबाग एवं कैसरबाग बस स्टेशन पर खड़ी बसो को नगर निगम की विभिन्न टीमो द्वारा सोडियम हाईपोक्लोराइट के घोल के स्प्रिंकल द्वारा सैनीटाइज (sanitization) कराया गया। नगर निगम लखनऊ लालबाग स्थित मुख्यालय में आने-जाने वाले व्यक्तियों को सैनीटाइज कराने हेतु केबिन वे सैनीटाइजेशन

Written By :

Shweta Singh

Updated

April 4, 2020

लखनऊ–कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम हेतु लाॅकडाउन के दौरान शहर में सफाई एवं सैनीटाजेशन का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में कल परिवहन विभाग की सार्वजनिक बसो के सैनीटाइजेशन (sanitization) का कार्य कराया गया।

यह भी पढ़ें-COVID-19 के संभावित टीके का चूहे पर परीक्षण किया गया, जानें फिर क्या हुआ?

इस सैनीटाइजेशन (sanitization) कार्य में आलमबाग एवं कैसरबाग बस स्टेशन पर खड़ी बसो को नगर निगम की विभिन्न टीमो द्वारा सोडियम हाईपोक्लोराइट के घोल के स्प्रिंकल द्वारा सैनीटाइज (sanitization) कराया गया।

नगर निगम लखनऊ लालबाग स्थित मुख्यालय में आने-जाने वाले व्यक्तियों को सैनीटाइज कराने हेतु केबिन वे सैनीटाइजेशन (sanitization) की स्थापना मुख्य द्वार पर की गयी। इस केबिन-वे में 2 स्प्रे लगे हुए है जिसमें से व्यक्ति को मास्क व ग्लव्स पहनकर 10 सेकेंड में गुजरना होता है। केबिन-वे में गुजरने से होने वाले स्प्रे से व्यक्ति पूर्ण रूप से सैनीटाइज हो जाता है।

लाॅकडाउन अवधि में मजदूर, रिक्शा चालक, झुग्गी/झोपड़ियो के निवासी इत्यादि निराश्रितो को भोजन की समस्या को देखते हुए नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जोनवार कम्युनिटी किचन स्थापित किया गया है। इस सामुदायिक रसोई में अधिकारियो/कर्मचारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं व विभिन्न सम्मानित नागरिकगण से प्राप्त हो रही सहयोग धनराशि व सामग्री एकत्रित कर जिसमें निर्मित भोजन को क्षेत्रों में निराश्रित व जरूरतमंद व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कार्य हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी – एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है।

नगर आयुक्त डाॅ. इन्द्रमणि जी द्वारा एवं समस्त नगर निगम के अधिकारी यथा अपर नगर आयुक्त, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, जोनल अधिकारियों द्वारा भोजन वितरण में सहयोग किया गया। सम्पूर्ण शहर में निम्नानुसार कम्युनिटी किचेन से पैकेट उपलब्ध कराये गयेः-

1ः नगर निगम कल्याण मण्डप जियामऊ: 5970
2ः आवास विकास कल्याण मण्डप मिनी स्टेडियम राजाजीपुरम: 4450
3ः नगर निगम कल्याण मण्डपए महानगर: 6645
4ः जानकीपुरम प्रथम वार्ड स्थित गौशाला: 1550
5ः एल0डी0ए0 सामुदायिक केन्द्र विराट खण्ड गोमतीनगर : 4800
6ः नगर निगम कल्याण मण्डप आनन्द नगर, सी0एम0एस0 के सामने : 2700
7ः एल0डी0ए0 सामुदायिक केन्द्र चैक यलोहिया पार्क : 11750
8ः आवास विकास सामुदायिक केन्द्र ए.ब्लाक इन्दिरा नगर : 4195
9ः नगर निगम कल्याण मण्डप औरंगाबाद बंगला बाजार रोड, निकट रेलवे क्रासिंग: 5675
योगः 47735