महापौर ने पुलिस को ट्वीट कर दी बधाई, बताया- ‘मेरी पोती पहले…’

लखनऊ–महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने कमिश्नर प्रणाली लागू होने पर लखनऊ के ट्रैफिक व्यवस्था में आये सुधार पर ट्रैफिक पुलिस और लखनऊ कमिश्नर को ट्वीट कर बधाई दी। महापौर ने ट्विटर पर लिखा कि कमिशनरी प्रणाली लागू होने पर इसका असर हमारे शहर में भी देखने को मिला। कई जगह पुलिस और ट्रैफिक के जवान व्यवस्थित तरीके से उपस्थित होने से कल से शहर का यातायात व्यवस्थित दिखा। मेरी पोती कात्यायनी ने मुझसे कल रात बताया कि वह आम दिनों में लगभग 45 मिनट में स्कूल से घर आती थी पर अब यातायात व्यवस्था सुदृण होने से मात्र 25 मिनट

Written By :

Shweta Singh

Updated

February 14, 2020

लखनऊ–महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने कमिश्नर प्रणाली लागू होने पर लखनऊ के ट्रैफिक व्यवस्था में आये सुधार पर ट्रैफिक पुलिस और लखनऊ कमिश्नर को ट्वीट कर बधाई दी।

महापौर ने ट्विटर पर लिखा कि कमिशनरी प्रणाली लागू होने पर इसका असर हमारे शहर में भी देखने को मिला। कई जगह पुलिस और ट्रैफिक के जवान व्यवस्थित तरीके से उपस्थित होने से कल से शहर का यातायात व्यवस्थित दिखा। मेरी पोती कात्यायनी ने मुझसे कल रात बताया कि वह आम दिनों में लगभग 45 मिनट में स्कूल से घर आती थी पर अब यातायात व्यवस्था सुदृण होने से मात्र 25 मिनट में घर आ गयी। कही भी अनावश्यक जाम से जूझना नहीं पड़ा।

सब जगह पुलिस लगी थी। कमिश्नर जी और लखनऊ पुलिस को बहुत बहुत बधाई जिन्होंने हमारे शहर को जाम से मुक्ति दिलाने का सफल प्रयास किया। आगे भी ऐसी ही व्यवस्था बनी रहे ऐसी अपेक्षा है।