गुलाबी गैंग की कमांडर ने DM कैंपस में जमकर काटा हंगामा,बीजेपी विधायक पर लगाए संगीन आरोप

फतेहपुर–बीजेपी विधायक विक्रम सिंह के विरोध में गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल ने डीएम कैंपस में जमकर हंगामा काटा। यूपी के फतेहपुर जिले के डीएम कैंपस में गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल अपने महिला कार्यकत्रियों के साथ पहुंचकर बीजेपी के सदर विधायक विक्रम सिंह के विरोध में जमकर नारेबाजी की और व्यापारियों से पैसा लेकर अतिक्रमण अभियान रोकवाने का आरोप लगाया।  इतना ही नही उन्होंने बीजेपी विधायक चोर है कि जमकर नारेबाजी की। गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल ने बताया कि चौक के व्यापारियों से बीजेपी के विधायक ने पैसा लेकर अतिक्रमण अभियान रोकवा दिया है। अगर

Written By :

admin

Updated

January 21, 2019

फतेहपुर–बीजेपी विधायक विक्रम सिंह के विरोध में गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल ने डीएम कैंपस में जमकर हंगामा काटा।

यूपी के फतेहपुर जिले के डीएम कैंपस में गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल अपने महिला कार्यकत्रियों के साथ पहुंचकर बीजेपी के सदर विधायक विक्रम सिंह के विरोध में जमकर नारेबाजी की और व्यापारियों से पैसा लेकर अतिक्रमण अभियान रोकवाने का आरोप लगाया। 

इतना ही नही उन्होंने बीजेपी विधायक चोर है कि जमकर नारेबाजी की। गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल ने बताया कि चौक के व्यापारियों से बीजेपी के विधायक ने पैसा लेकर अतिक्रमण अभियान रोकवा दिया है। अगर अतिक्रमण अभियान डीएम साहब चालू नहीं कराते तो हम डीएम आफिस में धरने पर बैठ जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जब पूरे शहर में यह अभियान चल रहा था तब कोई भी नेता नहीं आया; लेकिन जब चौक में अतिक्रमण अभियान चालू हुआ तो वह लोग इसका विरोध कर रहे हैं ।

(रिपोर्ट- नितेश श्रीवास्तव , फतेहपुर )