अखिलेश यादव अपने कार्यकर्ताओं को दिखाएंगे फिल्म ‘छपाक’, लखनऊ का वेव हॉल बुक

लखनऊ–समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता लखनऊ में आज रिलीज हो रही फिल्म छपाक का फर्स्ट डे शो देखेंगे। इसके लिए एसपी ने पूरा हॉल बुक कर लिया है। फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने के बाद उनकी फिल्म ‘छपाक’ को लेकर विरोध और समर्थन की राजनीति में समाजवादी पार्टी भी कूद पड़ी है। शुक्रवार को फिल्म के रिलीज होने पर एसपी अपने कार्यकर्ताओं को लखनऊ के सिनेमा हॉल में 10:55 बजे और 2:40 का शो दिखाएगी। बता दें कि दीपिका की फिल्म छपाक ऐसिड विक्टिम महिला के संघर्ष की कहानी है। इस संघर्ष के तार राजधानी के गोमती नगर स्थित ‘शीरोज’

Written By :

Shweta Singh

Updated

January 10, 2020

लखनऊ–समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता लखनऊ में आज रिलीज हो रही फिल्म छपाक का फर्स्ट डे शो देखेंगे। इसके लिए एसपी ने पूरा हॉल बुक कर लिया है।

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने के बाद उनकी फिल्म ‘छपाक’ को लेकर विरोध और समर्थन की राजनीति में समाजवादी पार्टी भी कूद पड़ी है। शुक्रवार को फिल्म के रिलीज होने पर एसपी अपने कार्यकर्ताओं को लखनऊ के सिनेमा हॉल में 10:55 बजे और 2:40 का शो दिखाएगी। बता दें कि दीपिका की फिल्म छपाक ऐसिड विक्टिम महिला के संघर्ष की कहानी है। इस संघर्ष के तार राजधानी के गोमती नगर स्थित ‘शीरोज’ कैफे से भी जुड़े हैं।

बीते दिनों जेएनयू हिंसा के बाद दीपिका पादुकोण काले कपड़े पहनकर कैंपस गई थी और छात्रों का समर्थन किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर समर्थन के साथ-साथ दीपिका का विरोध भी हुआ और सोशल मीडिया पर बायकॉट छपाक ट्रेंड होने लगा।