मोदी व योगी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे सपाई,अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

फर्रुखाबाद–समाजवादी पार्टी के द्वारा योगी सरकार व मोदी सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरना शुरू कर दिया जिसका मुख्य कारण अपराधों की बढ़ोत्तरी के खिलाफ निकाली गयी पद यात्रा में सपाईयों में जोश नजर आया।  लोहिया प्रतिमा से जिलाधिकारी कार्यालय तक योगी व मोदी सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा निकलते नजर आये। सपाईयों ने जमकर नारेबाजी की और आतिशबाजी भी चलायी। सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के नेतृत्व में बड़ी संख्या सपा नेता आवास विकास स्थित लोहिया प्रतिमा पर एकत्रित हुए। पदयात्रा में मुख्य रूप से गन्ना किसानों की समस्याओं का स्थाई समाधान,गन्ना पर्ची,बकाया भुगतान की पारदर्शी व नियमित व्यवस्था

Written By :

admin

Updated

December 12, 2018

फर्रुखाबाद–समाजवादी पार्टी के द्वारा योगी सरकार व मोदी सरकार के खिलाफ सड़को पर उतरना शुरू कर दिया जिसका मुख्य कारण अपराधों की बढ़ोत्तरी के खिलाफ निकाली गयी पद यात्रा में सपाईयों में जोश नजर आया। 

लोहिया प्रतिमा से जिलाधिकारी कार्यालय तक योगी व मोदी सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा निकलते नजर आये। सपाईयों ने जमकर नारेबाजी की और आतिशबाजी भी चलायी। सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के नेतृत्व में बड़ी संख्या सपा नेता आवास विकास स्थित लोहिया प्रतिमा पर एकत्रित हुए।

पदयात्रा में मुख्य रूप से गन्ना किसानों की समस्याओं का स्थाई समाधान,गन्ना पर्ची,बकाया भुगतान की पारदर्शी व नियमित व्यवस्था के साथ ही मंहगाई के कारण किसान को बिजली,पानी व खाद की समस्या,गौसदन में गायों की अकाल मौत,नगर अतिक्रमण का समाधान ना होना,बुलंदशहर में हुई घटना में वास्तविक दोषी पर कार्यवाही,जनपद में बढ़ रहे अपराध,गड्ढा मुक्त की जगह गड्डा युक्त सडकें,थाना दिवसों व तहसील दिवसों में फरियादी की समस्या का समाधान ना होना आदि आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को देने के लिए पद यात्रा निकाली।पदयात्रा आवास-विकास,नेकपुर चौरासी,भोलेपुर,फतेहगढ़ चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पंहुची।जंहा नगर मजिस्ट्रेट राम अक्षयवर चौहान को सपा नेताओं से ज्ञापन सौपा।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की जो मांगे है यदि सही है तो उनका निस्तारण किया जायेगा। सपा नेता रंजित चक अपने कई अन्य लोगो के साथ मिलकर अर्धनग्न होकर कलेक्ट्रेट की फर्श पर लेट प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

(रिपोर्ट- दिलीप कटियार, फर्रुखाबाद )