सलमान खान ने 15 साल की उम्र में इस एड से शुरू किया करियर, है उनका फेवरेट ऐड

बॉलीवुड में सलमान खान से दबंग खान तक का सफर 15 साल की उम्र में ही शुरू हो गया था। वो भी एक दौर था जब सलमान को बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई नही जानता था। वह छोटे-मोटे कमर्शियल एड किया करते थे। बता दें कि सलमान ने 15 साल की उम्र में अपने करियर का पहला एड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ के साथ शूट किया है। 15 साल की उम्र में शुरू किया करियर: आपको बता दें कि सलमान खान ने 15 साल की उम्र में जिस कमर्शियल एड से अपने करियर की शुरुआत की थी। वो

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

January 8, 2022

बॉलीवुड में सलमान खान से दबंग खान तक का सफर 15 साल की उम्र में ही शुरू हो गया था। वो भी एक दौर था जब सलमान को बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई नही जानता था। वह छोटे-मोटे कमर्शियल एड किया करते थे। बता दें कि सलमान ने 15 साल की उम्र में अपने करियर का पहला एड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ के साथ शूट किया है।

15 साल की उम्र में शुरू किया करियर:

आपको बता दें कि सलमान खान ने 15 साल की उम्र में जिस कमर्शियल एड से अपने करियर की शुरुआत की थी। वो कोई और ऐड नही बल्कि कोल्डड्रिंक का है और आज उस ऐड को तूफानी अंदाज में शूट करते दिखते हैं। सलमान ने कोल्डड्रिंक का ऐड अपने टीन-एज में किया था तब उनके अंदाज इतने तूफानी नही थे।

जैकी श्रॉफ की पत्नी के साथ किया था शूट:

दरअसल, इस कोल्डड्रिंक के कमर्शियल ऐड में सलमान खान जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा के अपोजिट में काम किया था। इस ऐड में दबंग खान अपने बचपन के खुलकर मजे लेते दिख रहे हैं। वही वीडियो में सलमान आयशा के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। वह दोनों समुद्र में एक दूसरे के साथ मस्ती कर रहे हैं। इस ऐड में दोनों ही सेलिब्रिटी यंग और आयशा बेहद खुबसूरत नजर आ रही हैं।

सलमान अभी भी करते है कोल्डड्रिंक का ऐड:

आप इस वीडियो को देखकर ये अंदाजा लगा सकते हैं कि कोल्डड्रिंक आज से नही बल्कि सालों से सलमान के फेवरेट लिस्ट में है। वही आज सलमान उस समय से ज्यादा तूफानी अंदाज में कोल्डड्रिंक का ऐड करते हैं।

 

 

ये भी पढ़ें.. अचानक आसमान से गिरा आग का धमाकेदार गोला, देखें हैरतअंगेज वीडियो

ये भी पढ़ें..BCCI ने रणजी ट्रॉफी समेत इन बड़े टूर्नामेंट को किया स्थगित, खतरे में IPL 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)