अब फर्रुखाबाद में भी जहरीली शराब से मरने का सिलसिला शुरू !

फर्रुखाबाद–सहारनपुर आदि जिलों में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद फर्रुखाबाद में भी जहरीली शराब से मरने का सिलसिला शुरू हो गया है ।सरकारी ठेके पर शराब पीने के बाद युवक की तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया।  जानकारी पर पुलिस व मृतक के भाई मौके पर पहुंचे। शव को लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। शहर कोतवाली के गांव घारमपुर निवासी बलवीर मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव ढिलावल तिराहे पर पहुंचे। उन्होंने पास में ही स्थित ठेके से शराब खरीदी। शराब पीने के कुछ देर बाद ही बलवीर की तबियत बिगड़ गई। वह

Written By :

admin

Updated

February 12, 2019

फर्रुखाबाद–सहारनपुर आदि जिलों में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद फर्रुखाबाद में भी जहरीली शराब से मरने का सिलसिला शुरू हो गया है ।सरकारी ठेके पर शराब पीने के बाद युवक की तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया। 

जानकारी पर पुलिस व मृतक के भाई मौके पर पहुंचे। शव को लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। शहर कोतवाली के गांव घारमपुर निवासी बलवीर मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव ढिलावल तिराहे पर पहुंचे। उन्होंने पास में ही स्थित ठेके से शराब खरीदी। शराब पीने के कुछ देर बाद ही बलवीर की तबियत बिगड़ गई। वह सड़क के किनारे फुटपाथ पर गिर गए। मौके पर भीड़ लग गई। जानकारी पर उनके बड़े भाई मनवीर सिंह  मौके पर पहुंचे। मऊदरवाजा पुलिस भी आ गई। पुलिस ने भाई के साथ बलवीर को उठवाकर लोहिया अस्पताल भिजवाया। इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ अभिषेक चतुर्वेदी ने बलवीर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है ।

(रिपोर्ट- दिलीप कटियार, फर्रुखाबाद )