हज हाउस के भगवाकरण पर देवबंद उलेमा खफा,योगी सरकार पर साधा निशाना

सहारनपुर– उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी हज हाउस समिति की दीवारों का भी भगवाकरण हो गया है। लखनऊ के बापू भवन के सामने स्थित यूपी हज समिति की दीवारें शुक्रवार को भगवा रंग में रंगी दिखीं। इस पर देवबंदी उलेमा ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को धर्म, जाति व रंगों के आधार पर बांट रही है। कहा कि प्रदेश का विकास रंग बदल कर नहीं बल्कि सोच बदलकर हो सकता है। इसलिए भाजपा सरकार को अपनी सोच बदलनी चाहिए। प्रदेश की योगी सरकार ने एनेक्सी हाउस के बाद लखनऊ स्थित हज हाउस को भी भगवा रंग में

Written By :

admin

Updated

January 6, 2018

सहारनपुर– उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी हज हाउस समिति की दीवारों का भी भगवाकरण हो गया है। लखनऊ के बापू भवन के सामने स्थित यूपी हज समिति की दीवारें शुक्रवार को भगवा रंग में रंगी दिखीं। इस पर देवबंदी उलेमा ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को धर्म, जाति व रंगों के आधार पर बांट रही है। कहा कि प्रदेश का विकास रंग बदल कर नहीं बल्कि सोच बदलकर हो सकता है।

इसलिए भाजपा सरकार को अपनी सोच बदलनी चाहिए। प्रदेश की योगी सरकार ने एनेक्सी हाउस के बाद लखनऊ स्थित हज हाउस को भी भगवा रंग में रंग दिया है। जिसका सरकार में एक मात्र मुस्लिम मंत्री मोहसिन रजा द्वारा समर्थन किए जाने पर उलेमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उलेमा ने कहा कि सरकार मजहबी मामलो में ही दखल अंदाजी कर खुले तौर पर संघ के एजेंडे पर चल रही है। मदरसा जामिया हुसैनिया के मुफ्ती तारिक कासमी ने कहा कि मोहसिन रजा जैसे मुसलमान अपनी कुर्सी बचाए रखने के लिए मजहब की भी कुर्बानी दे सकते हैं।

भगवाकरण जारी, अब हज हाउस की दीवारों पर चढ़ा गेरुआ रंग

बता दें अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड की तरफ से हज हाउस में भगवा पेंट कराया गया है। इससे पहले हज हाउस की दीवारों पर सफेद और हरा रंग था।  मुख्यमंत्री आवास के बाद अब योगी सरकार ने लखनऊ स्थित हज हाउस को भी भगवा रंग में रगवा दिया है।