लौह पुरूष की जयंती पर CM योगी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लखनऊ–आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती है। इस उपलक्ष्य में आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के हर जिले में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया है। लखनऊ में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने जीपीओ पार्क प्रांगण में सरदार पटेल की प्रतिमा को माल्यार्पण करने के बाद रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि, राष्ट्र की एकता व अखंडता को जब खत्म करने का प्रयास किया गया तो पटेलजी ने उसे सफल होने नहीं दिया। अनगिनत प्रयासों के बाद

Written By :

Shweta Singh

Updated

October 31, 2019

लखनऊ–आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती है। इस उपलक्ष्य में आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के हर जिले में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया है।

लखनऊ में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने जीपीओ पार्क प्रांगण में सरदार पटेल की प्रतिमा को माल्यार्पण करने के बाद रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि, राष्ट्र की एकता व अखंडता को जब खत्म करने का प्रयास किया गया तो पटेलजी ने उसे सफल होने नहीं दिया। अनगिनत प्रयासों के बाद हमें आजादी मिली है। हम सबको एकता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।

राजधानी में जीपीओ स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ।