रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर जोरदार टक्कर, दो की मौत, छह घायल

आजमगढ़ — उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह रोडवेज बस और ट्रक में आमने सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए।हादसा इतना जोरदार था कि बस के परखच्चे उड गए। रोडवेज की दोहरीघाट डिपो की बस इलाहाबाद से गोरखपुर जा ही थी। बता दें कि हादसा जिले के बरदह थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर गांव के पास अहले सुबह हुई। टक्कर के बाद हुई जोर की आवाज सुनकर सबसे पहले ग्रामीण मौके पर पहुंचे।  हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

Written By :

admin

Updated

June 15, 2018

आजमगढ़ — उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह रोडवेज बस और ट्रक में आमने सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए।हादसा इतना जोरदार था कि बस के परखच्चे उड गए। रोडवेज की दोहरीघाट डिपो की बस इलाहाबाद से गोरखपुर जा ही थी।

बता दें कि हादसा जिले के बरदह थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर गांव के पास अहले सुबह हुई। टक्कर के बाद हुई जोर की आवाज सुनकर सबसे पहले ग्रामीण मौके पर पहुंचे।  हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। बता दें कि बस में कुल 35 यात्री सनवार थे। 

घायलों में चालक अंगद पुत्र शिव कुमार(गोरखपुर), परिचालक राजेश निवासी बस्ती, अमरजीत निवासी जहानागंज, विवेक निवासी अजमतगढ़, नीरज निवासी गोरखपुरस विशाल निवासी मऊ और सुरेश चंद्र निवासी कुशीनगर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कुछ चोटिल आसपास के लोग प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए।