निकाय चुनाव : केशव मौर्य ने काशी में रोड-शो के जरिए मांगे वोट

वाराणसी–सीएम योगी के बाद गुरुवार को डि‍प्टी सीएम केशव मौर्य पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। निकाय चुनाव के तहत कैंडीडेट्स को वोट देने की अपील करते हुए केशव मौर्य ने दशाश्वमेध घाट स्थित चितरंजन पार्क से पंचकोसी तक रोड-शो किया। जगह-जगह रुके कार्यकर्ता फूल-माला पहनाकर उनका और प्रत्याशी का स्वागत करते रहे।   केशव मौर्य ने कहा, देश-प्रदेश और नगर में बीजेपी जीतेगा, विकास की गारंटी है। नगर निकाय के चुनाव में सपा-बसपा का सूपड़ा साफ होगा। पहले चरण के मतदान में बीजेपी के पक्ष में मतदान हुआ है और बड़े अंतर से सभी जगहों से बीजेपी जीत रही

Written By :

admin

Updated

November 23, 2017

वाराणसी–सीएम योगी के बाद गुरुवार को डि‍प्टी सीएम केशव मौर्य पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। निकाय चुनाव के तहत कैंडीडेट्स को वोट देने की अपील करते हुए केशव मौर्य ने दशाश्वमेध घाट स्थित चितरंजन पार्क से पंचकोसी तक रोड-शो किया। जगह-जगह रुके कार्यकर्ता फूल-माला पहनाकर उनका और प्रत्याशी का स्वागत करते रहे।

 

केशव मौर्य ने कहा, देश-प्रदेश और नगर में बीजेपी जीतेगा, विकास की गारंटी है। नगर निकाय के चुनाव में सपा-बसपा का सूपड़ा साफ होगा। पहले चरण के मतदान में बीजेपी के पक्ष में मतदान हुआ है और बड़े अंतर से सभी जगहों से बीजेपी जीत रही है। वहीं, ईवीएम की गड़बड़ी के आरोप पर बोले कि ये चुनाव आयोग का विषय है , इसकी जांच होगी।