मजदूरों को लेकर आ रही पिकअप पेड़ से टकराई , 1 की मौत 16 घायल

बहराइच- सीतापुर मार्ग पर मजदूरों को लेकर आ रही पिकअप के चालक को अचानक नींद आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी में सवार

Written By :

SK Sharma

Updated

March 13, 2021

बहराइच- सीतापुर मार्ग पर मजदूरों को लेकर आ रही पिकअप के चालक को अचानक नींद आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी में सवार 16 मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई , घायलों में चार की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है ।

ये भी पढ़ें..एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, फंदे से लटकते मिले शव

नींद आ जाने से हुआ हादसा…

बहराइच व श्रावस्ती के श्रमिक कन्नौज जनपद में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में काम करने गए थे । जहां से वो सभी एक पिकअप पर सवार होकर वापस अपने घर आ रहे थे, गाड़ी जब बहराइच – सीतापुर मार्ग पर स्थित रमपुरवा के पास पहुंची तो चालक को अचानक नींद आ आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

हादसे की जानकारी मिलने पर हरदी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान श्रावस्ती जनपद के निवासी एक मजदूर की मौत हो गई । जबकि अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है ।

ये भी पढ़ें..15 साल की छात्रा ने स्‍कूल के बाथरूम में 25 लड़को के साथ किया सेक्स, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा…

ये भी पढ़ें..अपनी विदाई में इतना रोई दुल्हन कि आ गया हार्ट अटैक, हुई मौत

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच)