बिहार चुनावः टिकट कटते ही RJD विधायक को आया हार्ट अटैक, हालत नाज़ुक

बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आरा में आरजेडी के विधायक अनवर आलम का टिकट काट जाने के बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Written By :

SK Sharma

Updated

October 7, 2020

बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आरा में आरजेडी के विधायक अनवर आलम का टिकट काट जाने के बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां विधायक अनवर आलम की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जिसके बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें..सपना चौधरी ने दिया बेटे को जन्म, सवाल उठाने वालों पर भड़के पति

हालत नाजुक पटना रेफर

जानकारी के मुताबिक, विधायक अनवर आलम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर में ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे थे। इसी बीच उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहाँ से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। फिलहाल विधायक की स्थिति लगातार नाजुक बनी हुई हैं।

सीट बंटवारे ने बिगाड़ा नवाज का गणित

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे में आरा सीट माले के खाते में चली गई है। लिहाजा राजद के सीटिंग विधायक नवाज आलम का पत्ता साफ हो गया है। माले ने वहां से उम्मीदवार के नाम भी जारी कर दिया है। ऐसे में राजद विधायक नवाज आलम के लिए मुश्किले बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें..SHO की घिनौनी करतूत, महिला कांस्टेबल के साथ करता हैं गंदी हरकतें, सुनिए पीड़िता की दर्द भरी दास्तां…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )