मुठभेड़ में पुलिस ने इनामी बदमाश को दबोचा…

अम्बेडकरनगर में ट्रक लूट की घटना में फरार चल रहे शातिर 75 हजार के इनमिया बदमाश को मुठभेड़ के बाद बसखारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से इनमिया बदमाश घायल हो गया.

Written By :

SK Sharma

Updated

December 25, 2020

अम्बेडकरनगर में ट्रक लूट की घटना में फरार चल रहे शातिर 75 हजार के इनमिया बदमाश को मुठभेड़ के बाद बसखारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से इनमिया बदमाश घायल हो गया.

ये भी पढ़ें..यूपी में 293 पुलिस अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट…

बदमाश को लगी गोली…

मुठभेड़ में शातिर बदमाश का साथी भागने में सफल रहा. पुलिस ने घायल बदमाश को को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है. गिरफ्तार घायल बदमाश नकुल यादव लूट का ट्रक बेचने के लिए अपने साथी के साथ जा रहा था.

आरोपी पर था 50 हजार का इनाम…

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बसखारी थानाध्यक्ष श्रीनिवास ने घेराबंदी किया लेकिन आरोपी नकुल ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दिया और पुलिस की जवाबी कार्यवाई में इनामिया बदमाश घायल हो गया. जबकि उसका साथी फरार होने में सफल रहा नकुल पर आईजी अयोध्या द्वारा 50 हजार और एसपी अम्बेडकरनगर द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था.

ये भी पढ़ें..पत्नी को गैर मर्द संग आपत्तिजनक स्थिति में देख पति ने उठाया खौकनाक कदम…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

(रिपोर्ट- कार्तिकेय द्विवेदी, अम्बेडकरनगर)