जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले का सेना ने लिया बदला, डेढ़ घण्टे में सारे आतंकी ढेर

  जम्मू-कश्मीर के बारामूला में  सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर आज हुए आतंकी हमले में मारे गए अपने साथियों की मौत का बदला भारतीय सेना ने ले लिया है. सीआरपीएफ की नाका टीम पर हमले के डेढ़ घंटे के अंदर ही भारतीय सुरक्षाबलों ने इलाके में छुपे तीनों आतंकियों को मार गिराया. मारे गए ये सभी आतंकी लश्कर ए तैयबा से जुड़े बताए जा रहे हैं. यह भी पढ़ें –मतभेदों के चलते धोनी ने लिया संन्यास?, माही को लेकर इन खिलाड़ियों में दिख चुकी गर्मा गर्मी ! जानकारी के मुताबिक भारतीय सुरक्षाबलों को इस बात की खबर लगी थी कि

Written By :

Shweta Singh

Updated

August 18, 2020

 

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में  सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर आज हुए आतंकी हमले में मारे गए अपने साथियों की मौत का बदला भारतीय सेना ने ले लिया है. सीआरपीएफ की नाका टीम पर हमले के डेढ़ घंटे के अंदर ही भारतीय सुरक्षाबलों ने इलाके में छुपे तीनों आतंकियों को मार गिराया. मारे गए ये सभी आतंकी लश्कर ए तैयबा से जुड़े बताए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें –मतभेदों के चलते धोनी ने लिया संन्यास?, माही को लेकर इन खिलाड़ियों में दिख चुकी गर्मा गर्मी !

जानकारी के मुताबिक भारतीय सुरक्षाबलों को इस बात की खबर लगी थी कि आतंकी हमले को अंजाम देने के बाद इलाके में ही कहीं छुपे हुए हैं. भारतीय सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया. तलाशी के दौरान आतंकियों ने एक घर से फायरिंग शुरू कर दी. दोनों ओर से चली फा​यरिंग में तीनों आतंकी मारे गए.