पुरानी नोटों का जखीरा बरामद,चार गिरफ्तार

बस्ती — उत्तर प्रदेश के बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।जहां पुलिस एक करोड़ 11 लाख के पुराने  500 और 1000 के नोटों के साथ चार लोग गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों ने चौकाने वाला खुलासा किया। ये लोग नोटों को बदलने  नेपाल लेकर जा रहे थे। वहीं पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से मिली इतनी बड़ी सफलता लिए पुलिस टीम को 15000 रुपये के  इनाम भी घोषणा की है ।दरअसल बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सरला स्कूल के पास Fortuner गाड़ी में 1 करोड़ 11 लाख रुपए के

Written By :

admin

Updated

March 23, 2018

बस्ती — उत्तर प्रदेश के बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।जहां पुलिस एक करोड़ 11 लाख के पुराने  500 और 1000 के नोटों के साथ चार लोग गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों ने चौकाने वाला खुलासा किया। ये लोग नोटों को बदलने  नेपाल लेकर जा रहे थे।

वहीं पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से मिली इतनी बड़ी सफलता लिए पुलिस टीम को 15000 रुपये के  इनाम भी घोषणा की है ।दरअसल बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सरला स्कूल के पास Fortuner गाड़ी में 1 करोड़ 11 लाख रुपए के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वही आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हम आजमगढ़ से यह नोटों को चेंज करने नेपाल जा रहे थे। नेपाल में नोटों को चेंज करने के लिए इसमें हमको  20% मिलता है।बता दें कि आरोपी सत्यराम व अवध राज यादव  दोनों आजमगढ़ जिले के निवासी हैं जबकि ज्ञानू राज और शिवहर नेपाल देश के निवासी है। 

(रिपोेर्ट-अमृत लाल,बस्ती)