प्यार में मजहब बनी दीवार, प्रेमी युगल की मौत ,इलाके में तनाव

मेरठ — मेरठ में मजहब की दीवार ने एक प्रेमी युगल को जहर खाकर अपनी जान देने पर मजबूर कर दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि प्रेमी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मामला दो सम्प्रदाय से जुड़ा होने के नाते पुलिस-प्रशासन चौकन्ना हो गया है।  बता दें कि मामला मेरठ की सरधना तहसील के रार्धना गांव का है। यहाँ के रहने वाले दो अलग-अलग सम्प्रदाय के

Written By :

admin

Updated

September 7, 2018

मेरठ — मेरठ में मजहब की दीवार ने एक प्रेमी युगल को जहर खाकर अपनी जान देने पर मजबूर कर दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल को अस्पताल पहुंचाया।

जहां प्रेमिका को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि प्रेमी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मामला दो सम्प्रदाय से जुड़ा होने के नाते पुलिस-प्रशासन चौकन्ना हो गया है। 

बता दें कि मामला मेरठ की सरधना तहसील के रार्धना गांव का है। यहाँ के रहने वाले दो अलग-अलग सम्प्रदाय के लड़की-लड़के में प्रेम हो गया लड़की हिन्दू और लड़का मुस्लिम था इसलिए दोनो के ही घरवालों के ये पसन्द नही था। माना जा रहा है कि गुरुवार को लड़की के घर लड़का पहुंच गया इस दौरान दोनो को एक साथ परिजनों ने देख लिया। जिसके चलते प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

दोनों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहाँ प्रेमिका को मृत घोषित किया गया, जबकि प्रेमी को मेरठ रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान प्रेमी ने भी दम तोड़ दिया। उधर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन में शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वही दो सम्प्रदायों से मामला जुड़ा होने के कारण पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने गांव में डेरा डाल लिया है।

(रिपोर्ट-अर्जुन टंडन,मेरठ)