दोस्त के साथ गया था युवक, परिजनों ने देखा कुछ ऐसा कि मच गया कोहराम

बहराइच– गंधिला ग्राम के पास आज एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी । युवक की पहचान सिंघिया ग्राम के रहने वाले राजू के रूप में हुई। उसके हाथ पैर पर चोट के निशान थे। उसका एक अन्य साथी कुछ दूरी पर बेहोश पड़ा था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुये तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है । हरदी थाने के सिंघिया ग्राम का रहने वाला राजू नाम का युवक कल

Written By :

admin

Updated

May 22, 2019

बहराइच– गंधिला ग्राम के पास आज एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी । युवक की पहचान सिंघिया ग्राम के रहने वाले राजू के रूप में हुई। उसके हाथ पैर पर चोट के निशान थे। उसका एक अन्य साथी कुछ दूरी पर बेहोश पड़ा था।

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुये तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है । हरदी थाने के सिंघिया ग्राम का रहने वाला राजू नाम का युवक कल अपने एक साथी के साथ घर से निकला था लेकिन वो सुबह तक घर नही पहुंचा परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तभी आज सुबह गंधिला ग्राम के पास उसका शव बरामद हुआ जबकि उसका साथी थोड़ी दूर पर बेहोशी की हालत में था। राजू के शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजनों के कोहराम मच गया। सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये । सूचना पर हरदी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई व शव को कब्जे में लिया परिजनों ने युवक की हत्या कर फेके जाने की बात कहते हुये तहरीर दी है । 

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रविंद्र सिंह ने बताया की परिजनों की तहरीर पर हत्या का मामला दर्जकर जांच की जा रही हैं । पुलिस टीमो को मामले के खुलासे के निर्देश दिये गये हैं । जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा । 

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)