बोरवेल में गिरे दो भाई,बिना उपकरण के अग्निशमन विभाग व पुलिस मौके पर

कानपुर देहात–रसूलाबाद कोतवाली के सरसौली गांव में दो सगे भाईयों के बोरवेल में गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया।  बोरवेल में गिरने के काफी समय बाद भी बच्चों को फिलहाल बाहर नहीं निकला जा सका है।  पूरा मामला रसूलाबाद कोतवाली के सरसौली गांव का है ; जहाँ आज दोपहर दो सगे भाई बोरवेल के गड्ढे में गिर गए। इससे पूरे गाँव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने दमकल विभाग में सूचना दी। हालाँकि अग्निशमन विभाग और पुलिस मौके पर बिना उपकरण के पहुँच गए। ग्रामीण बचाव व राहत कार्य में जुटे हुए हैं और अग्निशमन विभाग और

Written By :

admin

Updated

September 6, 2018

कानपुर देहात–रसूलाबाद कोतवाली के सरसौली गांव में दो सगे भाईयों के बोरवेल में गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया।  बोरवेल में गिरने के काफी समय बाद भी बच्चों को फिलहाल बाहर नहीं निकला जा सका है। 

पूरा मामला रसूलाबाद कोतवाली के सरसौली गांव का है ; जहाँ आज दोपहर दो सगे भाई बोरवेल के गड्ढे में गिर गए। इससे पूरे गाँव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने दमकल विभाग में सूचना दी। हालाँकि अग्निशमन विभाग और पुलिस मौके पर बिना उपकरण के पहुँच गए। ग्रामीण बचाव व राहत कार्य में जुटे हुए हैं और अग्निशमन विभाग और पुलिस विभाग तमाशबीन बना हुआ है। 3 घंटे बाद भी दोनों भाइयों को कुंएं से बाहर नही निकाला जा सका है। 

(रिपोर्ट – संजय कुमार , कानपुर देहात )