आज का भाग्यफलः 28 दिसंबर 2020

कुंभ- प्रयास थोड़े तथा लाभ अधिक होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि लाभदायक रहेंगे।

Written By :

SK Sharma

Updated

December 28, 2020

मेष- किसी तीर्थस्थान के दर्शन तथा पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। व्यय होगा। राजकीय सहयोग से स्थिति अनुकूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आलस्य न कर भरपूर कोशिश करें।

वृष- फालतू खर्च होगा। आर्थिक परेशानी हो सकती है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है। गलतफहमी के कारण विवाद हो सकता है।

मिथुन- डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं, भरपूर प्रयास करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग मनोनुकूल रहेंगे।

कर्क- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी में चोट लग सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। अज्ञात भय सताएगा।

सिंह- भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। किसी यात्रा की योजना बन सकती है।

कन्या- योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से काम कर पाएंगे।

तुला- वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। हताशा का अनुभव होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक- स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कारोबारी बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा मुनाफा हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा।

धनु- चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। किसी भी तरह के विवाद में भाग न लें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। बाजार में इज्जत बढ़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

मकर- अध्ययन तथा शोध इत्यादि कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा।

कुंभ- प्रयास थोड़े तथा लाभ अधिक होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि लाभदायक रहेंगे।

मीन- राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। अटके काम पूरे होंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि लाभप्रद रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।