आज का भाग्यफलः 18 नवंबर 2020

आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने में विलंब हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

Written By :

SK Sharma

Updated

November 18, 2020

मेष- पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। अध्ययन में मन लगेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय बनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

वृष- जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। अनहोनी की आशंका रहेगी। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी व्यक्ति विशेष से विवाद हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

मिथुन- किसी व्यक्ति के द्वारा अपमान हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।

कर्क- स्थायी संपत्ति के कार्य लाभदायक रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर सुखद वातावरण रहेगा। परिवार के साथ सुख-शांति बनी रहेगी। विवाद को तूल न दें।

सिंह- कोई धार्मिक स्थल का कार्यक्रम बन सकता है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है।

कन्या- आपकी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी निकट के व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। प्रियजनों से रिश्तों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।

तुला- किसी ईर्ष्यालु व्यक्ति द्वारा हानि हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कारोबार अच्छा चलेगा।

वृश्चिक- कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। यात्रा में जल्दबाजी न करें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। कोई बड़ा खर्च हो सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

धनु- जल्दबाजी में व्यापारिक व्यवहार न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न कर भरपूर प्रयास करें।

मकर- फिजूलखर्ची अधिक होगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। शत्रुभय रहेगा।

कुंभ- परिवार के छोटे सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नया काम मिलेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मित्रों व संबंधियों से संबंध सुधरेंगे।

मीन- आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने में विलंब हो सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा।