आज का भाग्यफलः 11 सितंबर 2020

मकर- दौड़धूप अधिक होगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

Written By :

SK Sharma

Updated

September 11, 2020

मेष- लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। थकान रह सकती है। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी।

वृष- आते-जाते कार्य करते समय सावधान रहें। शारीरिक हानि की आशंका है। विवाद न करें। बात बिगड़ सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। कारोबार अच्‍छा चलेगा। आय होगी।

मिथुन- जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। प्रभाव बढ़ेगा।

कर्क- योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। बिगड़े काम बनेंगे। व्यापारिक नए अनुबंध हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा।

सिंह- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। कोई बड़ा काम मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार के छोटे सदस्यों के बारे में चिंता का वातावरण बनेगा।

कन्या- भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।

तुला- किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। फालतू खर्च होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी अपरिचित व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। व्यापार ठीक चलेगा।

वृश्चिक- आत्मसम्मान बना रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए संपर्क बनेंगे। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। किसी बनते कार्य में बाधा संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी न करें।

धनु- मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। किसी विशेष व्यक्ति से हानि संभव है। ध्यान रखें।

मकर- दौड़धूप अधिक होगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। नकारात्मकता रहेगी। बेबात चिड़चिड़ापन रहेगा। भावना में न बहें।

कुंभ- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। संगीत में रुचि रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में नए कार्य कर पाएंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।

मीन- स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कार्य के दस्तावेज ध्यान से पढ़ें। रुके कार्य बनेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है। विवाद से बचें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।