मेरठ में 7 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदे पार, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही मासूम

उत्तर प्रदेश में रेप के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहा है. हाथरस,बलरामपुर के बाद अब मेरठ में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की शर्मनाक करतूत सामने आई है.

Written By :

SK Sharma

Updated

October 2, 2020

उत्तर प्रदेश में रेप के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहा है. हाथरस,बलरामपुर के बाद अब मेरठ में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की शर्मनाक करतूत सामने आई है. यहां 16 साल के एक लड़के ने पड़ोस में रहने वाली मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपनी हवस का शिकार बना डाला.

ये भी पढ़ें..UP में 6 IAS अफसरों का ट्रांसफर, नवनीत सहगल को मिली ये जिम्मेदारी

बच्ची की हालत नाजुक…

वहीं बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है. फिलहाल परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसके बाद अब आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. जबकि मासूम बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है.

बता दें कि घटना मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के फतेहउल्लापुर की है. यहां पड़ोस में रहने वाले एक 16 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में पड़ोस की बच्ची को बहला-फुसलाकर बुलाया और फिर उसको अपनी हवस का शिकार बना लिया.

आरोपी युवक गिरफ्तार…

मासूम बच्ची की चीख सुनकर इलाके के लोग इकट्ठा हो गए. बाद में पुलिस भी बुला ली गई, लेकिन इससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें..SHO की घिनौनी करतूत, महिला कांस्टेबल के साथ करता हैं गंदी हरकतें, सुनिए पीड़िता की दर्द भरी दास्तां…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )