नाबालिग छात्रा को बंधक बना, मुँह में कपड़ा ठूंस पड़ोसी ने किया रेप

हाथरस–यूपी के हाथरस जिले में 8वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को युवक ने अपने घर मे बंधक बना कर जबरन बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। पड़ोसी युवक ने छात्रा के मुँह में कपड़ा ठूसकर हाथ बांध कर जबरन बलात्कार किया वही घटना के बारे में किसी को बताने पर छात्रा और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।  मामला थाना कोतवाली सासनी क्षेत्र स्थित एक गाँव का है जहाँ 8 वी कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा को उसी के पड़ोसी युवक गोपाल ने घर जाते समय उसका मुँह बंद कर जबरन अपने घर मे

Written By :

admin

Updated

November 1, 2018

हाथरस–यूपी के हाथरस जिले में 8वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को युवक ने अपने घर मे बंधक बना कर जबरन बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। पड़ोसी युवक ने छात्रा के मुँह में कपड़ा ठूसकर हाथ बांध कर जबरन बलात्कार किया वही घटना के बारे में किसी को बताने पर छात्रा और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। 

मामला थाना कोतवाली सासनी क्षेत्र स्थित एक गाँव का है जहाँ 8 वी कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा को उसी के पड़ोसी युवक गोपाल ने घर जाते समय उसका मुँह बंद कर जबरन अपने घर मे खीच ले गया। घर के अंदर छात्रा के मुँह में कपडा ठूस कर छात्रा के हाथ पैर बाँधकर बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला । घटना कल रात्रि करीब 9 बजे की है, जब नाबलिग युवती अपनी दादी के घर से अपने घर जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी युवक गोपाल अपने घर के पास खड़ा था। छात्रा को आते देख युवक ने उसको अपने घर में मुँह बंदकर खींच लिया और छात्रा के साथ बलात्कार किया। वही रोती हुई छात्रा जब अपने घर पहुँची तो अपने साथ हुई पूरी घटना अपने परिजनों को बताई घर तो परिजनों ने तत्काल इसकी सुचना 100 डॉयल को दी। 

घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपी युवक को  गिरफ्तार कर लिया और पुलिस ने नाबालिग छात्रा का डॉक्टरी परीक्षण करा नाबलिग के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार की धारा और पोस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)