रणवीर-दीपिका 10 नबंवर को करेंगे शादी, जानिए वेडिंग की पूरी डीटेल्स

मनोेरंजन डेस्क — बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी काफी समय से लाइमलाइट में बनी हुई हैं. अक्सर ही फिल्मी गलियारे में शादी की तारीख और वेन्यू को लेकर कई तरह की खबरें आती रहती हैं. हालांकि अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं बताया गया था.  अब हम आपको बताने वाले हैं साल की मोस्ट अवेटिड शादी की डेट कंफर्म हो गई है.सूत्रों की माने तो  इसी साल 10 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधेगे.दरअसल पिछले कई हफ्तों से दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह की अफवाहें सामने आ रही थीं. ऐसे में सूत्रों ने

Written By :

admin

Updated

June 21, 2018

मनोेरंजन डेस्क — बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी काफी समय से लाइमलाइट में बनी हुई हैं. अक्सर ही फिल्मी गलियारे में शादी की तारीख और वेन्यू को लेकर कई तरह की खबरें आती रहती हैं. हालांकि अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं बताया गया था. 

अब हम आपको बताने वाले हैं साल की मोस्ट अवेटिड शादी की डेट कंफर्म हो गई है.सूत्रों की माने तो  इसी साल 10 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधेगे.दरअसल पिछले कई हफ्तों से दोनों की शादी को लेकर तरह-तरह की अफवाहें सामने आ रही थीं. ऐसे में सूत्रों ने शादी की तारीख 10 नबंवर कंफर्म कर दिया है. हालांकि अभी तक रणवीर या दीपिका की ओर से कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार साल की सबसे ग्रैंड वेडिंग में सबसे ज्यादा समय तारीख तय करने में लगा है.

वहीं अपनी शादी के लेकर रणवीर और दीपिका दोनों काफी उत्साहित हैं और दोनों ही अपनी शादी में सब कुछ परफेक्ट चाहते हैं. पेरेंट्स और कैलेंडर के हिसाब से 10 नवंबर एकदम सही तारीख मानी जा रही है.इसके साथ ही बताया जा रहा है कि ये शादी बेंगलुरू या इटली में होगी. या फिर विराट और अनुष्का की तरह दीपिका और रणवीर भी डेस्टिनेशन वेडिंग कर यहां रिसेप्शन देंगे.

 गौरतबल है कि दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशन के बारे में खुलकर बात नहीं की है. हालांकि फिल्म अवॉर्ड और सोशल मीडिया पर रणवीर और दीपिका कई बार एक दूसरे के लिए प्यार जताते नजर आ चुके हैं.