‘रामगोपाल सकुनी,पूरी पार्टी को तहस नहस’ – सपा विधायक हरिओम

इटावा –सिरसागंज से सपा विधायक ने रामगोपाल यादव पर जमकर साधा निशाना रामगोपाल को शकुनी और मंथरा बताया और कहा कि रामगोपाल ने पूरी पार्टी का तहस नहस कर दिया है।  दरअसल इटावा एक निजी कार्यक्रम में शिवपाल सिंह के साथ आये  फिरोजाबाद के सिरसागंज से विधायक हरिओम यादव ने रामगोपाल पर जमकर हमला बोला। हरिओम यादव ने कहा की हमारी समाजवादी पार्टी में एक ही व्यक्ति है जिसे चाहे शकुनी समझो चाहे मंथरा।उन्होंने कहा रामगोपाल यादव जिसने पूरी पार्टी को तहस नहस कर दिया पार्टी को कमजोर कर दिया पार्टी को तीन टुकड़ो में बाँट दिया।नेताजी का अपमान हुआ

Written By :

admin

Updated

January 28, 2019

इटावा –सिरसागंज से सपा विधायक ने रामगोपाल यादव पर जमकर साधा निशाना रामगोपाल को शकुनी और मंथरा बताया और कहा कि रामगोपाल ने पूरी पार्टी का तहस नहस कर दिया है। 

दरअसल इटावा एक निजी कार्यक्रम में शिवपाल सिंह के साथ आये  फिरोजाबाद के सिरसागंज से विधायक हरिओम यादव ने रामगोपाल पर जमकर हमला बोला। हरिओम यादव ने कहा की हमारी समाजवादी पार्टी में एक ही व्यक्ति है जिसे चाहे शकुनी समझो चाहे मंथरा।उन्होंने कहा रामगोपाल यादव जिसने पूरी पार्टी को तहस नहस कर दिया पार्टी को कमजोर कर दिया पार्टी को तीन टुकड़ो में बाँट दिया।नेताजी का अपमान हुआ है शिवपाल का पार्टी बनाने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। पार्टी और नेता जी को मजबूत बनाने में शिवपाल का बहुत योगदान है। 

अगर पार्टी से अलग होकर दूरी पार्टी बनाने के श्रेय किसी को जाता है तो वह प्रोफ़ेसर रामगोपाल यादव है। ऐसे आदमी ने पार्टी को बर्बाद कर दिया है वह सिर्फ अपने बेटे को यादव सिंह के मामले में सीबीआई से बचने के लिए बीजीपी से मिलकर समाजवादी पार्टी को ख़त्म कर देंगे।जब नातिन के जन्मदिन पर मोदी आ रहे है जो अपने बड़े बड़े नेताओ के यहाँ नहीं जाते है यह सब क्या है।

वहीँ फिरोजाबाद की जनता शिवपाल सिंह की मांग कर रही है।शिवपाल सिंह यादव फिरोजाबाद चुनाव लडे तो भारी बहुमत से जीत कर जायेंगे। बता दें कि हरिओम यादव मुलायम सिंह यादव के समधी है।

(रिपोर्ट-विवेक दुबे,इटावा)