आज से दूरदर्शन पर ‘रामायण’ की जगह टेलीकास्ट होगा ‘उत्तर रामायण’

दिल्ली– दूरदर्शन पर धर्मिक प्रोग्राम रामायण (Ramayana) शुरू हुआ है। 33 साल पहले जैसे इसकी मांग थी आज भी उतनी ही है। रामायण की आपार सफलता के बाद दूरदर्शन लव-कुश का भी प्रसारण करने जा रहा है। यह भी पढ़ें-Companies तथा निर्यातकों के लिए ‘‘रिवाइवल एण्ड फैसिलिटेशन’’ सेल का गठन इसे 19 अप्रैल से रात 9 बजे के स्लॉट में दिखाया जाएगा। जबकि सुबह 9 बजे के स्लॉट में रात वाले एपिसोड का ही रिपीट टेलीकास्ट होगा। इस जानकारी प्रसार भारती के सीईओ शेखर ने ट्वीट कर दी। साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में

Written By :

Shweta Singh

Updated

April 19, 2020

दिल्ली– दूरदर्शन पर धर्मिक प्रोग्राम रामायण (Ramayana) शुरू हुआ है। 33 साल पहले जैसे इसकी मांग थी आज भी उतनी ही है। रामायण की आपार सफलता के बाद दूरदर्शन लव-कुश का भी प्रसारण करने जा रहा है।

यह भी पढ़ें-Companies तथा निर्यातकों के लिए ‘‘रिवाइवल एण्ड फैसिलिटेशन’’ सेल का गठन

इसे 19 अप्रैल से रात 9 बजे के स्लॉट में दिखाया जाएगा। जबकि सुबह 9 बजे के स्लॉट में रात वाले एपिसोड का ही रिपीट टेलीकास्ट होगा। इस जानकारी प्रसार भारती के सीईओ शेखर ने ट्वीट कर दी। साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में दूरदर्शन पर पॉपुलर शो श्री कृष्णा भी प्रसारण भी किया जा सकता है।

शशि ने अपने ट्वीट में लिखा है, “कई राज्यों में सुबह दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के माध्यम से एजुकेशन क्लासेस शुरू कर दी गई हैं। इसे देखते हुए ‘उत्तर रामायण’ (Ramayana) के फ्रेश एपिसोड रात 9 बजे के स्लॉट में ही दिखाए जाएंगे, जिनका रिपीट टेलीकास्ट सुबह 9 बजे के स्लॉट में किया जाएगा।”

रविवार से शुरू हो रही नई व्यवस्था-

शशि ने अपने अगले ट्वीट में लिखा है, “रविवार सुबह 9 बजे युद्ध कांड की मुख्य कहानी के फिनाले का रिपीट टेलीकास्ट किया जाएगा। रविवार रात 9 बजे से उत्तरकांड से संबंधित एपिसोड, जो उत्तर रामायण के रूप में निर्मित किए गए हैं, का प्रसारण होने लगेगा।”

शनिवार को मूल ‘रामायण’ का समापन-

शशि ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, “कल यानी शनिवार सुबह और रात के 9 बजे रामायण के युद्ध कांड के बचे हुए एपिसोड टेलीकास्ट किए जाएंगे, ताकि उत्तरकांड की शुरुआत से पहले मुख्य स्टोरीलाइन का समापन हो सके।” गौरतलब है कि रामानंद सागर के शो ‘रामायण’ (Ramayana) की सबसे पहले शुरुआत 1987 में हुई थी। इसका पुनः प्रसारण 28 मार्च 2020 से हुआ था और पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह टीवी पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया।

श्रीकृष्णा पर भी चल रहा है काम-

शशि शेखर को टैग करते हुए जब एक ट्विटर यूजर ने उनसे श्रीकृष्णा के पुनः प्रसारण की अपील की तो उन्होंने जवाब में लिखा, “हम इस पर काम कर रहे हैं। जल्दी ही आपको अपडेट देंगे। देखते रहिए।” 221 एपिसोड वाला ‘श्रीकृष्णा’ सबसे पहले 1993 से 1996 के बीच टेलीकास्ट किया गया था। इसके लेखक, निर्देशक और निर्माता रामानंद सागर ही थे।