घर में घुसे हमलावर ने महिला को मारी गोली, मौत

बहराइच–रमवापुर ग्राम में आज सुबह घर में सो रही महिला को अज्ञात हमलावर ने घर मे घुसकर गोली मार दी, जब तक परिजन उसे इलाज के लिये ले जाते उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गये । लोगों ने घटना की जानकारी कैसरगंज पुलिस को दी । सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय सिंह सी ओ कैसरगंज व अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच परिजनों से घटना की जानकारी प्राप्त की । परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर शव

Written By :

Shweta Singh

Updated

February 24, 2020

बहराइच–रमवापुर ग्राम में आज सुबह घर में सो रही महिला को अज्ञात हमलावर ने घर मे घुसकर गोली मार दी, जब तक परिजन उसे इलाज के लिये ले जाते उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना की जानकारी होते ही सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गये । लोगों ने घटना की जानकारी कैसरगंज पुलिस को दी । सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय सिंह सी ओ कैसरगंज व अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच परिजनों से घटना की जानकारी प्राप्त की । परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है ।

कैसरगंज थाना क्षेत्र के रमवापुर ग्राम में अंजनी नाम की महिला कमरे में लेटी हुई थी । तभी अज्ञात हमलावरों ने घर के घुसकर उसके चेहरे पर गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सी ओ जंग बहादुर व थाना प्रभारी संजय सिंह मौके पर पहुंच परिजनों से घटना की जानकारी प्राप्त कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है ।

सीओ कैसरगंज ने बताया की परिजनों की तहरीर पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज मामले की जांच की जा रही है । हत्या में शामिल लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा । घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एसएचओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि हत्या का कोई कारण पता नही चल सका है।घटना की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद हत्या का सही कारण पता चल सकेगा।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)