राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर राम लला का हुआ महाभिषेक, तीन दिवसीय उत्साव शुरू

Ram Mandir Anniversary: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। प्रतिष्ठा द्वादशी पर शनिवार को रामलला का अभिषेक और महाआरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। रामलला के दरबार को फूलों से सजाया गया है। आज रामलला को दिल्ली से लाए गए सोने और चांदी के धागों से कढ़ाई की हुई पीतांबरी धारण कराई गई। भव्य श्रृंगार के बाद दोपहर 12:20 बजे भगवान की भव्य आरती हुई। इसके बाद भगवान को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। प्रतिष्ठा द्वादशी से शुरू हुआ यह उत्सव लगातार तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न प्रकार के

Written By :

SK Sharma

Updated

January 11, 2025

Ram Mandir Anniversary

Ram Mandir Anniversary: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जा रही है। प्रतिष्ठा द्वादशी पर शनिवार को रामलला का अभिषेक और महाआरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। रामलला के दरबार को फूलों से सजाया गया है। आज रामलला को दिल्ली से लाए गए सोने और चांदी के धागों से कढ़ाई की हुई पीतांबरी धारण कराई गई।

भव्य श्रृंगार के बाद दोपहर 12:20 बजे भगवान की भव्य आरती हुई। इसके बाद भगवान को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। प्रतिष्ठा द्वादशी से शुरू हुआ यह उत्सव लगातार तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

Ram Mandir Anniversary: रामलला के महा उत्सव में शामिल हुए सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रामलला के उत्सव में शामिल हुए। महाआरती के बाद वह हेलीपैड से सीधे राम मंदिर पहुंचे और रामलला के उत्सव में शामिल हुए। आदित्यनाथ ने रामलला के चरणों में शीश झुकाया और रामलला की आरती की। औपचारिक दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से आशीर्वाद लिया। योगी ने संतों के साथ भोजन प्रसाद भी ग्रहण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन पर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Ram Mandir Anniversary: आज से तीन दिवसीय उत्साव शुरू

प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर अयोध्या में सुबह छह बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। शनिवार को सुबह 11 बजे से गर्भगृह में रामलला का महाभिषेक शुरू हो गया। उत्सव के दौरान मंदिर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र समेत डेढ़ सौ से अधिक गणमान्य लोग मौजूद रहे। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के उद्घाटन का एक वर्ष आज 11 जनवरी (पौष शुक्ल-12) को पूरा हो गया है। इस अवसर पर तीन दिवसीय उत्सव शुरू हो गया है। तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि तीनों दिन अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।


ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)