राज्यसभा चुनाव- बैलट पेपर को लेकर आपत्ति जताए जाने के बाद रोकी मतगणना

न्यूज डेस्क — 6 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों के लिए मतगणना शाम 5 बजे से शुरू हो चुकी है. इन सीटों पर शुक्रवार सुबह 9 बजे शुरू हुई वोटिंग प्रकिया शाम चार बजे खत्म हुई. जिन 6 राज्यों की 25 सीटों पर राज्यसभा के चुनाव हुए जिनमें यूपी की 10 सीटें, पश्चिम बंगाल की 5, कर्नाटक की 4, तेलंगाना की 3, झारखंड की 2 और केरल व छत्तीसगढ़ की 1-1 सीट शामिल है.वहीं उत्तर प्रदेश में बैलट पेपर को लेकर आपत्ति जताए जाने के बाद चुनाव आयोग ने फिलहाल मतगणना रोक दी है। आयोग के अगले आदेश के बाद

Written By :

admin

Updated

March 23, 2018

न्यूज डेस्क — 6 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों के लिए मतगणना शाम 5 बजे से शुरू हो चुकी है. इन सीटों पर शुक्रवार सुबह 9 बजे शुरू हुई वोटिंग प्रकिया शाम चार बजे खत्म हुई. जिन 6 राज्यों की 25 सीटों पर राज्यसभा के चुनाव हुए

जिनमें यूपी की 10 सीटें, पश्चिम बंगाल की 5, कर्नाटक की 4, तेलंगाना की 3, झारखंड की 2 और केरल व छत्तीसगढ़ की 1-1 सीट शामिल है.वहीं उत्तर प्रदेश में बैलट पेपर को लेकर आपत्ति जताए जाने के बाद चुनाव आयोग ने फिलहाल मतगणना रोक दी है। आयोग के अगले आदेश के बाद ही मतगणना दोबारा शुरू होगी. इससे पहले यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए हुए मतदान का पहला नतीजा आ गया है। सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्री अरुण जेटली राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित हुए हैं। हालांकि आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

यूपी के 400 विधायकों ने वोट डाला आज हुए मतदान में हिस्सा लिया था। 403 की विधानसभा में एक सपा और एक बसपा का विधायक जेल में है, जिसकी वजह से वोट नहीं डाल सके। बीजेपी के एक विधायक की सड़क दुघर्टना में मौत की वजह से मत नहीं पड़ा। बीजेपी समेत सपा और बसपा दोनों ही अपने-अपने उम्मीदवार के जीत का दावा कर रहे हैं।इसी प्रकार छत्तीसगढ़ की इकलौती सीट पर भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे ने कांग्रेस के लेखराम साहू को हराकर राज्यसभा चुनाव जीत लिया है। इससे भाजपा खेमे में खुशी की लहर है। उनके समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।