राजनाथ सिंह ने सपा-बसपा गठबन्धन और कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

बदायूँ– देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बदायूँ के बगरैंन कस्बे में बदायूँ लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने सपा-बसपा गठबन्धन और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राजनाथ सिंह ने विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि पहले चरण का चुनाव समाप्त होते ही विरोधियों ने हार मान ली है इसीलिए ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। यूपी में सपा-बसपा और रालोद के एक सहयोगी रालोद अध्यक्ष अजीत सिंह को गठबन्धन रैली के मंच पर जाने से पहले जूते तक उतारने पड़ गए। राजनाथ सिंह ने सपा-बसपा पर हमला

Written By :

admin

Updated

April 15, 2019

बदायूँ– देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज बदायूँ के बगरैंन कस्बे में बदायूँ लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने सपा-बसपा गठबन्धन और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

राजनाथ सिंह ने विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि पहले चरण का चुनाव समाप्त होते ही विरोधियों ने हार मान ली है इसीलिए ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। यूपी में सपा-बसपा और रालोद के एक सहयोगी रालोद अध्यक्ष अजीत सिंह को गठबन्धन रैली के मंच पर जाने से पहले जूते तक उतारने पड़ गए। राजनाथ सिंह ने सपा-बसपा पर हमला करते हुए कहा कि सपा बसपा और रालोद जानते थे कि अलग-अलग लड़ने पर वो मोदी की आंधी में उड़ जाएंगे, इसलिए मन में गांठ होने के बाद भी सपा-बसपा और रालोद ने गठबन्धन किया। बसपा से गठबन्धन करने की ऐसी गलती बीजेपी ने भी की थी जिसका नतीजा यह हुआ कि बीजेपी 15 साल सत्ता से बाहर रही, अब सपा का यही हाल होने वाला है। 

कांग्रेस पर हमला करता हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक गरीबी हटाने का नारा दिया लेकिन गरीबों के लिए कुछ नही किया, कांग्रेस और सपा बसपा के रहते भारत कभी गरीबी मुक्त नही हो सकता । देश कांग्रेस मुक्त होते ही गरीबी से मुक्त हो जाएगा। 

संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार आने वाले समय मे किसानों को केकेसी पर बिना ब्याज के 1 लाख तक का लोन देगी। मोदी सरकार आने वाले समय मे सभी किसानों को 6000 रुपये का सालाना लाभ देगी।

(रिपोर्ट- राहुल सक्सेना , बदायूं )