राहुल-प्रियंका से मिले सचिन पायलट, घर वापसी के मिले संकेत…

विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले सियासी हलचल और तेज हो गई है. पार्टी के अंदर बगावत करने वाले सचिन पायलट ने सोमवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की है. बताया जा रहा है कि ये तीनों...

Written By :

SK Sharma

Updated

August 10, 2020

राजस्थान में सियासी उठापटक जारी है.जो शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है. वहीं विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले सियासी हलचल और तेज हो गई है. पार्टी के अंदर बगावत करने वाले सचिन पायलट ने सोमवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की है. बताया जा रहा है कि ये तीनों के बीच हुई ये मुलाकात सकारात्मक रही है, ऐसे में संकेत दिख रहे हैं कि सचिन पायलट को कांग्रेस मनाने में कामयाब रही है.

ये भी पढ़ें..राजस्थानः सियासी उठापटक के बीच CM गहलोत ने कही बड़ी बात..

14 अगस्त से शुरु होगा विधानसभा सत्र…

बता दें कि 14 अगस्त से ही राजस्थान में विधानसभा का सत्र शुरु हो रहा है, उससे पहले सचिन पायलट गुट ने सत्र में शामिल होने के संकेत दे दिए है. अब प्रियंका और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि सचिन पायलट अपनी नाराजगी भूलकर पार्टी में वापस आएंगे. इससे पहले भी जब उन्होंने बगावत की थी, तब प्रियंका गांधी वाड्रा से उनकी कई बार फोन पर बात हुई थी और उन्होंने मसला सुलझाने की कोशिश की थी.

नाराजगी भूलकर पार्टी में वापस की उम्मीद…

अब प्रियंका और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि सचिन पायलट अपनी नाराजगी भूलकर पार्टी में वापस आएंगे. इससे पहले भी जब सचिन पायलट ने बगावत की थी, तब प्रियंका गांधी वाड्रा से उनकी कई बार फोन पर बात हुई थी और उन्होंने मसला सुलझाने की कोशिश की थी.

गहलोत

गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को ही ये बात सामने आई थी कि राजस्थान में गहलोत गुट के विधायकों ने मांग की है कि बागी विधायकों पर एक्शन होना चाहिए, जिसपर प्रभारी अविनाश पांडे ने हामी भरी थी.

पायलट ने 22 विधायकों के साथ की बगावत…

बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सचिन पायलट के साथ करीब 22 विधायक थे. राज्य सरकार ने उनपर सरकार गिराने का आरोप लगाया था और राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया था. जिससे सचिन पायलट खासा नाराज हुए थे, उनकी बगावत के बाद ही कांग्रेस ने सचिन से उपमुख्यमंत्री-प्रदेश अध्यक्ष का पद छीन लिया था.

https://youtu.be/kdRUoccHo_Y

ये भी पढ़ें..गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व CM वसुंधरा ने ली राहत की सांस

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )