कासगंज हिंसाः राज बब्बर को नहीं मिली कासगंज जाने की अनुमति

लखनऊ-– उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में गणतंत्र दिवस भड़की हिंसा पर अब राजनीति गर्माने लगी है। बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के नेतृत्व में मृतक चंदन के परिजनों से मिलने जा रहे प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने रोक लिया। प्रशासन ने कहा कि कासगंज मे सुरक्षा के मद्देनजर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। गौरतलब है कि कासगंज हिंसा के बाद शहर में तनावपूर्ण शांति है, लेकिन अब इस पर नेताओं की बयानबाजी भी शुरू हो गई है। इससे पहले मंगलवार को अलीगढ़ से आ रहे बजरंग दल के जिला संयोजक धर्मवीर सिंह लोधी और

Written By :

admin

Updated

January 31, 2018

लखनऊ-– उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में गणतंत्र दिवस भड़की हिंसा पर अब राजनीति गर्माने लगी है। बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के नेतृत्व में मृतक चंदन के परिजनों से मिलने जा रहे प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन ने रोक लिया।

प्रशासन ने कहा कि कासगंज मे सुरक्षा के मद्देनजर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। गौरतलब है कि कासगंज हिंसा के बाद शहर में तनावपूर्ण शांति है, लेकिन अब इस पर नेताओं की बयानबाजी भी शुरू हो गई है। इससे पहले मंगलवार को अलीगढ़ से आ रहे बजरंग दल के जिला संयोजक धर्मवीर सिंह लोधी और उनके साथियों को मिशन चौराहे पर पुलिस ने रोक लिया था। उन्हें संघ कार्यालय जाना था, लेकिन पुलिस ने नहीं जाने दिया।