राहुल गांधी को बड़ा झटका,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने थामा भाजपा का दामन

न्यूज डेस्क — लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टॉम वडक्कन गुरुवार को कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। वहीं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बीजेपी में आने पर उनका स्वागत किया। बता दें कि टॉम वडक्कन केरल के त्रिशूर जिले से आते हैं।टॉम वडक्कन काफी लंबे से कांग्रेस में रहे हैं, वह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सहायक रहे हैं। वडक्कन लंबे समय तक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे हैं। राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद भी वह उनके करीबी माने जाते

Written By :

admin

Updated

March 14, 2019

न्यूज डेस्क — लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टॉम वडक्कन गुरुवार को कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है।

वहीं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बीजेपी में आने पर उनका स्वागत किया। बता दें कि टॉम वडक्कन केरल के त्रिशूर जिले से आते हैं।टॉम वडक्कन काफी लंबे से कांग्रेस में रहे हैं, वह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सहायक रहे हैं। वडक्कन लंबे समय तक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे हैं। राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद भी वह उनके करीबी माने जाते हैं। 

बीजेपी में शामिल होने के बाद टॉम वडक्कन ने कहा, ‘मैंने 20 साल कांग्रेस को दिए। कांग्रेस में वंशवाद की राजनीति हावी है। पुलवामा हमले के बाद कांग्रेस के रुख से मैं काफी दुखी हूं। कांग्रेस पुलवामा हमले पर राजनीति कर रही है। मैं भारी मन से कांग्रेस को छोड़ रहा हूं।