राहुल गांधी के खिलाफ लखनऊ में केस दर्ज

लखनऊ —  लंदन में RSS के खिलाफ राहुल गांधी के दिए गए बयान के बाद अब इस मामले में लखनऊ में केस दर्ज हो गया है. इस मामले में राजधानी की विशेष एसीजेएम की कोर्ट में आज सुनवाई हो सकती है.  बता दें कि राहुल ने लंदन में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए RSS की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से की थी.अपने विदेश दौरे पर राहुल गांधी ने लंदन में आरएसएस पर हमला बोलते हुए उसकी तुलना अरब देशों के सुन्नी इस्लामी संगठन ‘मुस्लिम ब्रदरहुड’ से की थी. लंदन में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था

Written By :

admin

Updated

August 29, 2018

लखनऊ —  लंदन में RSS के खिलाफ राहुल गांधी के दिए गए बयान के बाद अब इस मामले में लखनऊ में केस दर्ज हो गया है. इस मामले में राजधानी की विशेष एसीजेएम की कोर्ट में आज सुनवाई हो सकती है. 

बता दें कि राहुल ने लंदन में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए RSS की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से की थी.अपने विदेश दौरे पर राहुल गांधी ने लंदन में आरएसएस पर हमला बोलते हुए उसकी तुलना अरब देशों के सुन्नी इस्लामी संगठन ‘मुस्लिम ब्रदरहुड’ से की थी. लंदन में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि दोनों ही संगठनों की स्थापना 1920 के दशक में हुई थी. दोनों संगठन संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करने में विश्वास रखते हैं.

लंदन के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल ने संघ को अरब देशों में सक्रिय संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड जैसा बताया था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां देश के लोगों को जोड़ रही है. वहीं, भाजपा और आरएसएस देश को तोड़ने में लगे हैं.