संसद में फिर आंख मारते दिखे राहुल गांधी

दिल्ली — लोकसभा में शुक्रवार को राफेल मुद्दे पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए अपने तर्कों को सही ठहराया। वहीं इसी बीच राहुल गांधी एक बार फिर संसद में आंख मारते दिखाई दिए। कांग्रेस अध्यक्ष की आंख मारने की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल संसद में बहस के दौरान एआईएडीएमके नेता एम. थंबीदुरई अपना पक्ष रख रहे थे। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उनके पीछे बैठे राहुल गांधी ने पहले मेज थपथपाई और फिर

Written By :

admin

Updated

January 5, 2019

दिल्ली — लोकसभा में शुक्रवार को राफेल मुद्दे पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए अपने तर्कों को सही ठहराया। वहीं इसी बीच राहुल गांधी एक बार फिर संसद में आंख मारते दिखाई दिए। कांग्रेस अध्यक्ष की आंख मारने की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

दरअसल संसद में बहस के दौरान एआईएडीएमके नेता एम. थंबीदुरई अपना पक्ष रख रहे थे। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उनके पीछे बैठे राहुल गांधी ने पहले मेज थपथपाई और फिर कांग्रेस सांसद की तरफ आंख मार दी। कांग्रेस अध्यक्ष ने पहली बार आंख नहीं मारी है इससे पहले भी वह संसद में ऐसा कर चुके हैं।

पिछले सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भी राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की सीट पर जाकर उन्हें गले लगाया था। इसके बाद भी उन्होंने अपनी पार्टी की सांसदों की ओर आंख मारते हुए कैमरे में कैद हुए थे। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे थे। अब एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष अपनी आंख को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।