विवाह बंधन में बंधीं रायबरेली विधायक अदिति सिंह, जोरबा होटल में लिए सात फेरे

शादी में खास रिश्तेदारों के अलावा देश की चुनिंदा हस्तियां ही हुई शामिल

0 305

नई दिल्ली — रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और पंजाब के नवांशहर से कांग्रेस विधायक अंगद सिंह गुरुवार को दिल्ली के जोरबा होटल में सात फेरे लिए। इस विवाह समारोह में चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया था। शादी में कांग्रेस, भाजपा के अलावा अन्य दलों के नेता शामिल हुए। अंगद और अदिति की शादी का रिसेप्शन 25 नवंबर को नवांशहर में बड़े स्तर पर होगा। जिसमें 8 से 10 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है।

बता दें कि अदिति और अंगद दोनों को ही राजनीति विरासत में मिली है। दोनों ने ही 2017 के विधानसभा चुनावों पहली बार ही विधायक बने गए.यहीं नहीं 2017 के विधानसभा चुनावों में अंगद ने सबसे कम आयु के विधायक के तौर पर खुद की पहचान बनाई।

Image result for विवाह बंधन में बंधीं रायबरेली विधायक अदिति सिंह"

अंगद के पिता विधायक प्रकाश सिंह सैनी और अदिति के पिता विधायक अखिलेश सिंह करीब 20 साल दोस्त रहे।अखिलेश ने अपने रहते इसी दोस्ती को परवान चढ़ाया और रिश्तेदारी में बदल दिया। उन्होंने ही अदिति की शादी तय की थी और दिसंबर 2018 में अंगद और अदिति की सगाई हुई थी।

Related News
1 of 1,568

बेहद खूबसूरत नजर आईं अदिति

रिसेप्शन 25 को, 8 से 10 हजार लोग होंगे शामिल

अंगद और अदिति की शादी का रिसेप्शन 25 नवंबर को नवांशहर में बड़े स्तर पर होगा। इसमें 8 से 10 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। रिसेप्शन पार्टी में कांग्रेस के छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

विदेश में की पढ़ाई

गौरतबल है कि अदिति सिंह ने अमेरिका के ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई दिल्ली से की। अदिति उत्तर प्रदेश में सबसे युवा विधायकों में से एक हैं। लंदन में कुछ वक्त उन्होंने जॉब भी की है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...