लखनऊः नहर में गिरा मिनी ट्रक, 29 लोग थे सवार, 6 मासूम लापता

लखनऊ–उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगराम के पास बारातियों से भरी पिकअप नहर में गिर पड़ी। बस में महिलाएं और बच्चे समेत 29 लोग सवार थे। 6 बच्चे अभी भी लापता हैं। लखनऊ रायबरेली बॉर्डर पर नहर में एक मिनी ट्रक गिर गया। हादसा नगराम के पास इंदिरा कैनाल पर हुआ। बारातियों से भरे पिकअप वाहन ने नियंत्रण खो दिया और सीधे नहर में जा गिरा। बारातियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम नहर में उतरकर बारातियों को खोजने में जुटी

Written By :

admin

Updated

June 20, 2019

लखनऊ–उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगराम के पास बारातियों से भरी पिकअप नहर में गिर पड़ी। बस में महिलाएं और बच्चे समेत 29 लोग सवार थे। 6 बच्चे अभी भी लापता हैं।

लखनऊ रायबरेली बॉर्डर पर नहर में एक मिनी ट्रक गिर गया। हादसा नगराम के पास इंदिरा कैनाल पर हुआ। बारातियों से भरे पिकअप वाहन ने नियंत्रण खो दिया और सीधे नहर में जा गिरा। बारातियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम नहर में उतरकर बारातियों को खोजने में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात (लगभग ढाई बजे) ये लोग लौट रहे थे। दाईं तरफ मोड़ था, लेकिन ड्राइवर ने बाईं तरफ मोड़ दी गाड़ी, जिससे सीधे गाड़ी नहर में जा गिर पड़ी। बस में महिलाएं और बच्चे समेत 29 लोग सवार थे। 22 लोगों को बचा लिया गया है। अभी भी 6 लापता हैं। ये 6 बच्चे हैं। एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है।