पीडब्लूडी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत,परिजनों को हत्या का शक

फर्रुखाबाद–कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला गीतापुरम कालोनी में फौजी के मकान में किराए पर रह रहे पीडब्लडी संविदा कम्प्यूटर आपरेटर की कमरे में पानी वाले पाइप में गर्दन उलझी मिली।पुलिस को जानकारी होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कालोनी में किराए के मकान में संजीव सिंह सोमबन्सी पुत्र मलिखान सिंह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अकेले रहते थे क्योंकि वह पीडब्लूडी में संविदा पर कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर नौकरी करते थे।गर्मी में स्कूल की छुट्टी हो जाने के कारण पत्नी बच्चो के साथ गांव दोषपुर नागर थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर चली गई।लेकिन वह अपने पति

Written By :

admin

Updated

June 25, 2018

फर्रुखाबाद–कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला गीतापुरम कालोनी में फौजी के मकान में किराए पर रह रहे पीडब्लडी संविदा कम्प्यूटर आपरेटर की कमरे में पानी वाले पाइप में गर्दन उलझी मिली।पुलिस को जानकारी होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कालोनी में किराए के मकान में संजीव सिंह सोमबन्सी पुत्र मलिखान सिंह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अकेले रहते थे क्योंकि वह पीडब्लूडी में संविदा पर कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर नौकरी करते थे।गर्मी में स्कूल की छुट्टी हो जाने के कारण पत्नी बच्चो के साथ गांव दोषपुर नागर थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर चली गई।लेकिन वह अपने पति से सुबह शाम रोजाना बात करती रहती थी। कल शाम को उन्होंने बात की उसके बाद उन्होंने अपने बच्चों से काफी देर बात करने के बाद पत्नी को बताया कि वह किसी दावत में जा रहे है।वह अपने जेई के साथ दावत में भी गए, लेकिन जहां पर कार्यक्रम चल रहा था, उसके अंदर नही गए।फिर रात को जेई उनको घर पर छोड़ गया और वह अपने घर चला गया।जब पत्नी ने सुबह फोन किया तो फोन रिसीव नही हुआ।उसके बाद मकान मालिक ने फोन पर घटना की जानकारी दी।

पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।लोगो की माने तो मृतक का विवाद कानपुर के किसी जेई से चल रहा था।अचानक हुई घटना के बाद मृतक के घर वाले व ससुराल वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।जहां पर एक दूसरे की कमियां निकाल कर झगड़ा करने लगे यह देखकर उनके साथ आये लोगो ने मामला को शांत करा दिया।मृतक के ससुर ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की बात कर रहे थे।

(रिपोर्ट- दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद )