पंजाब ट्रेन हादसा: पीएम मोदी ने आर्थिक सहायता को दी मंजूरी 

न्यूज डेस्क — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृतसर के पास रावण दहन के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मारे गए लोगों के परिजनों के लिये दो-दो लाख रूपये जबकि घायलों के लिये 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता को मंजूरी दी है। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। अमृतसर के निकट जोड़ा फाटक पर शुक्रवार शाम रावण दहन देखने के लिए रेल की पटरी पर खड़े लोगों के ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई जबकि 72 अन्य घायल हो गए।ट्रेन जालंधर से अमृतसर आ रही थी। इससे पहले प्रधानमंत्री

Written By :

admin

Updated

October 20, 2018

न्यूज डेस्क — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृतसर के पास रावण दहन के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मारे गए लोगों के परिजनों के लिये दो-दो लाख रूपये जबकि घायलों के लिये 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता को मंजूरी दी है। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

अमृतसर के निकट जोड़ा फाटक पर शुक्रवार शाम रावण दहन देखने के लिए रेल की पटरी पर खड़े लोगों के ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई जबकि 72 अन्य घायल हो गए।ट्रेन जालंधर से अमृतसर आ रही थी। इससे पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख व्यक्त किया था। मोदी ने ट्वीट में कहा, “अमृतसर में ट्रेन हादसे से बेहद दुखी हूं। यह दुख भरी घटना दिल दहलाने वाली है।