रक्षक बना भक्षक, इंस्पेक्टर ने युवती से किया रेप, बनाया वीडियो…

वाराणसी — लोगों की रक्षा करने वाला ही जब भक्षक बन आए तो आप जनता का क्या हाल होगा।ऐसा ही चौकाने वाला मामला यूपी वाराणसी से सामने आया है।यहां क्राइम ब्रांच में तैनात एक इंस्पेक्टर पर मथुरा की युवती ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने पहले नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया फिर उसका अश्लील वीडियो भी बनाया।यहीं नहीं इंस्पेक्टर की काली करतूत जानने के बाद जब परिवार वालों ने युवती की शादी कहीं और तय की तो लड़के वालों से संपर्क कर उन्हें भी धमकी दी।जबकि युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर

Written By :

SK Sharma

Updated

January 10, 2020

वाराणसी — लोगों की रक्षा करने वाला ही जब भक्षक बन आए तो आप जनता का क्या हाल होगा।ऐसा ही चौकाने वाला मामला यूपी वाराणसी से सामने आया है।यहां क्राइम ब्रांच में तैनात एक इंस्पेक्टर पर मथुरा की युवती ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

युवती का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने पहले नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया फिर उसका अश्लील वीडियो भी बनाया।यहीं नहीं इंस्पेक्टर की काली करतूत जानने के बाद जब परिवार वालों ने युवती की शादी कहीं और तय की तो लड़के वालों से संपर्क कर उन्हें भी धमकी दी।जबकि युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप कराता रहा।

हालांकि धमकी के बाद भी पीडिता ने हिम्मत नही हारी और एसएसपी से शिकायत की।फिलहाल एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज निलंबित कर दिया गया।

पीडित युवती की माने तो 2013 में मथुरा के कोसी कला का थानाध्यक्ष रहते हुए इंस्पेक्टर अमित कुमार एक केस के मामले में उसके घर आया था। इस दौरान उसके घरवालों से जान-पहचान बना ली। किसी न किसी बहाने घर आने लगा। सजातीय होने के कारण युवती की मां ने बेटी के लिए शादी के लिए लड़का ढूंढने की बात कही। पहले से शादीशुदा होने के बाद भी खुद को अविवाहित बताते हुए मां के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लंबे समय तक युवती से बातचीत जारी रखी और कहा कि शादी से पहले हमें एक-दूसरे को समझना चाहिए।

युवती के मुताबिक वाराणसी स्थानांतरण हुआ इंस्पेक्टर ने जल्दी शादी करने की बात कहकर यहां बुलाया। सिगरा थाना क्षेत्र के एक होटल में सितंबर 2019 में बुलाया और रात में मिल्क शेक में नशे की गोलियां डालकर पिला दी और रेप किया।

सुबह इसका विरोध किया तो उसने वीडियो व फोटो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी।यहीं नहीं जब वह गर्भवती हो गई तो धमकी देकर वाराणसी बुलाकर गर्भपात भी कराया। इस दौरान युवती सबकुछ भूलकर फरीदाबाद में एसएससी की तैयारी करने लगी तो वहां भी पहुंच गया और धमकी देकर दिल्ली ले गया। यहां पता चला कि वह शादीशुदा है।

जब परिवार वालों ने युवती की शादी कहीं और तय कर दी। जिस युवक से शादी तय हुई, इंस्पेक्टर ने उससे भी संपर्क कर धमकी दी। कहीं और शादी करने पर गर्भावस्था की रिपोर्ट, युवती की आपत्तिजनक वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है।