रक्षक बना भक्षक, दरोगा ने नाबालिग को बंधक बना 15 दिन तक करता रहा दुष्कर्म, गंभीर हालत में मिली बच्ची

एक बार फिर पुलिस विभाग को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, एक दरोगा ने नाबालिग को 15 दिन तक थाने में रखकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं आरोपी दरोगा ने नाबालिग को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ बार बार दुष्कर्म करता रहा। बता दें कि यह घटना यूपी जिले के प्रतापगढ़ का बताया जा रहा है। वहीं पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी लेकिन आरोपी दरोगा के खिलाफ अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया।  नाबालिग को बंधक बना 15 दिनों तक दरोगा करता रहा रेप: जानकरी के मुताबिक़ यह शर्मनाक

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

August 25, 2022

एक बार फिर पुलिस विभाग को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, एक दरोगा ने नाबालिग को 15 दिन तक थाने में रखकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं आरोपी दरोगा ने नाबालिग को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ बार बार दुष्कर्म करता रहा। बता दें कि यह घटना यूपी जिले के प्रतापगढ़ का बताया जा रहा है। वहीं पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी लेकिन आरोपी दरोगा के खिलाफ अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया।

 नाबालिग को बंधक बना 15 दिनों तक दरोगा करता रहा रेप:

जानकरी के मुताबिक़ यह शर्मनाक घटना यूपी के प्रतापगढ़ का है। आरोपी दरोगा  का नाम महेंद्र सिंह है। वहीं आरोपी ने नाबालिग को 15 दिनों तक किशोरी क थाने में रखा और इस दौरान शराब पिलाकर कई बार दुष्कर्म किया। वहीं पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी लेकिन आरोपी दरोगा के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। उसके बाद पीड़िता के पिता ने कोर्ट में गुहार लगाई। फिर कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी दरोगा महेंद्र सिंह के खिलाफ कदम उठाया गया। जिसके बाद आरोपी दरोगा पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सहेली ने किया नाबालिग का सौदा:

दरअसल, नाबालिक को उसकी सहेली ने ही नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसका सौदा कर दिया था। फिर उसने किसी अन्य के हाथों बेच दिया था।  वहीं परिजनों ने जब इसकी जानकारी पुलिस को दी तो उसने ने नाबालिग को बरामद कर लिया। लेकिन उसके बाद  दरोगा ने 15 दिनों तक किशोरी को थाने में रखकर उसे जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म किया।

 

ये भी पढ़ें..शिक्षक ने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें..लखनऊ के लूलू मॉल में नमाज पढ़ने का Video वायरल, हिंदू संगठन ने दी धमकी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)